NEW English Version

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ‘रन फॉर जीरो हंगर’

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन 2023 के आगामी आयोजन से जुड़कर कंपनी रचनात्मक मुहिम में दे रही योगदान, आयोजित हुए कई जागरुकता कार्यक्रम

भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर पोषण के महत्व के प्रति जागरुकता के प्रसार के उद्देष्य से अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुदाय के सदस्यों को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए। समुदाय को साथ जोड़ने और इस पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने जागरुकता प्रयासों को ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान से जोड़ा है। सामाजिक प्रभाव पैदा करने की दिषा में यह महत्वपूर्ण पहल है जो वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन 2023 के आगामी आयोजन का हिस्सा है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान कंपनी ने ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ अभियान के प्रोत्साहन के लिए झारसुगुडा (ओडिशा) के मेगा एल्यूमिनियम स्मेल्टर संयंत्र, लांजीगढ़ (ओडिशा) के विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी और छत्तीसगढ़ स्थित देष की प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के परिसरों में अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के तहत सक्रिय जीवनशैली, स्वास्थ्यवर्धक खानपान और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए साइक्लोथॉन आयोजित की गई। ऑल इंडिया मारवाड़ी युवा मंच की भागीदारी में आयोजित कार्यक्रम में 1500 युवाओं ने हिस्सा लिया। बच्चों की सेहत के प्रति समुदाय को जागरुक बनाने के लिए लांजीगढ़ में स्वस्थ षिषु स्पर्धा आयोजित की गई। इसके साथ ही माताओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी पारंपरिक व्यंजन विधियां प्रदर्शित की गईं। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देष्य से पौधारोपण किया गया।

बालको में 400 से अधिक कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों ने ’मॉर्निंग वाकाथॉन’ और ’हेल्थ वॉक’ में भाग लिया। ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ के लिए प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से 2000 किलोमीटर से अधिक  पैदल यात्रा की। कंपनी ने भारत सरकार की पहल ‘पोषण माह’ के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सितंबर माह में कंपनी आयोजित कार्यक्रमों में पोषण जागरुकता सत्र, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा और व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतिभागियों को रक्त की कमी दूर करने के लिए संतुलित भोजन के महत्व से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’वेदांता एल्यूमिनियम समाज की बेहतरी के लिए समर्पित कंपनी है। समुदायों विशेषकर महिलाओं व बच्चों के विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता इस बात के लिए प्रेरित करती है कि हम स्वास्थ्य व शिक्षा में मौजूदा सामाजिक अंतर को दूर करें ताकि पोषण वृद्धि एवं जागरुकता सत्रों तक जरूरतमंदों की पहुंच सुनिष्चित की जा सके।’’

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, ’’रन फॉर ज़ीरो हंगर अभियान का प्रारूप देष में कुपोषण की समस्या से निपटने के उद्देष्य से तैयार किया गया है। इस अभियान से ऐसे उत्साही नागरिकों को जोड़ा गया है जिनकी कुपोषण समाप्ति के प्रति सोच हमारी तरह है। हमें विष्वास है कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन का आगामी आयोजन कामयाब रहेगा। स्थानीय समुदायों में पोषण को बेहतर करने की प्रतिबद्धता यह जाहिर करती है कि हम स्वस्थ भारत बनाने की एकजुट सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

वेदांता एल्यूमिनियम के सामाजिक प्रयास स्थानीय समुदायों विषेषकर बच्चों और महिलाओं के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाने में अहम साबित हुए हैं। अनेक परियोजनाओं के माध्यम से कंपनी ने प्रचालन क्षेत्रों के समुदायों की चहुंमुखी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कंपनी संचालित नंद घर (आंगनवाड़ी का आधुनिक रूप) महिला व बाल विकास के केंद्रों के तौर पर काम करते हैं। इनके जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं व षिषुवती माताओं को समुचित पोषण और उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन का दूसरा संस्करण 15 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगा। ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ चैलेंज के तहत इस सामाजिक प्रभाव पहल में प्रतिभागियों द्वारा दौड़े गए हर एक किलोमीटर पर वेदांता भोजन मुहैया कराएगा। यह भोजन वेदांता के फ्लैगशिप सामाजिक पहल ’नंद घर’ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को उपलब्ध होगा। ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ अभियान इस उद्देष्य में सहयोग दे रहा है कि कोई बच्चा रात को भूखा न सोए। पिछले वर्ष वेदांता एल्यूमिनियम के अभियान से 7 लाख से अधिक भोजन का योगदान संभव हुआ। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन 2023 में भाग लेने के इच्छुक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं या मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Website– https://www.vedantalimited.com/RunForZeroHunger/index.html

App: Play Store- https://bit.ly/3EuAexB | App Store- https://apple.co/4878tZk

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी हैए इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स ;डीजेएसआईद्ध 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली हैए जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्सए एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ष्भविष्य की धातुष् के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है। www.vedantaaluminium.com

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »