NEW English Version

एल्‍गी ने भारत में आरम्भ किया एयर अलर्ट कम्‍प्रेस्‍ड एयर सिस्‍टम्‍स के लिये स्मार्ट मॉनिटरिंग और अलर्ट सिस्टम

दुनिया के अग्रणी एयर कम्‍प्रेसर उत्‍पादकों में से एक, एल्‍गी एक्विपमेंट्स लिमिटेड ने आज एयर अलर्ट आरम्भ करने की घोषणा की। यह भारतीय बाजार के लिये आईओटी पर आधारित एक एयर कम्‍प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्‍टम है। इसी साल जर्मनी के हनोवर मेसी में सफल लॉन्‍च के बाद एल्‍गी एयर अलर्ट 24/7 स्‍मार्ट रिमोट मॉनिटरिंग और अलर्ट सिस्‍टम अब भारत में एल्‍गी के ग्राहकों को नये और मौजूदा इंस्‍टालेशंस* के लिये उपलब्‍ध है। 

एयर अलर्ट डाटा प्रेषण एवं विश्‍लेषण की एक सेवा है, जो महत्‍वपूर्ण मापदण्‍डों पर नजर रखती है और यूजर्स को कारवाई के योग्‍य जानकारियाँ तथा अलर्ट्स भेजती है। इन परिज्ञान के द्वारा ग्राहक स्मार्ट निगरानी और एयर कम्प्रेसर परफॉरमेंस से सम्बंधित डेटा के द्वारा अपटाइम में सुधार दक्षता को अधिकतम कर सकते हैं। यह सेवा ग्राहकों को समय रहते करवाईकरने और संभावित खराबियों से बचने में भी सक्षम बनाती है। इसके अलावा, एयर अलर्ट एयर कम्‍प्रेसर की 24/7 रिमोट मॉनिटरिंग को सक्षम बनाता है। इसमें परिचालन के मापदण्‍डों पर रुझान के ग्राफ्स के साथ-साथ डिस्चार्ज प्रेशर, ऑइल टेम्परेचर, वेरिएबल फ्रीक्‍वेंसी ड्राइव (वीएफडी) स्‍पीड (प्रतिष्ठापन स्थल पर), चालू रहने के कुल घंटे, ट्रिप्स, और दुनिया में कहीं से भी दूरस्थ अभिगम्य लाइव ऑनलाइन इंटरफ़ेस पर अलर्टस सहित परिचालन मानदंडों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। 

एयर अलर्ट ग्राहकों और एल्‍गी के चैनल पार्टनर्स को निर्धारित रख-रखाव एवं खराबियों के आने की सूचना भी देती है और आमतौर पर होने वाली खराबियों का पूर्वानुमान बताती है। प्राप्‍त होने वाले डाटा के आधार पर सर्विस की आने वाली जरूरतों और रोकथाम के लिये रख-रखाव समेत समग्र स्थिति तथा परिचालन मापदण्‍डों के मासिक सारांश रिपोर्ट भी ग्राहकों को भेजे जाते हैं।

कम्‍प्रेसर कंट्रोलर से कम्‍प्रेसर्स का परिचालन एवं परफॉरमेंस डाटा, जो एन्क्रिप्टेड रूप में प्रेषित होता है एयर अलर्ट द्वारा प्राप्त किया जाता है और क्‍लाउड में सुरक्षित तथा समर्पित एयर अलर्ट सर्वर्स में भेजा जाता है। इसके बाद स्‍मार्ट अल्‍गोरिदम्‍स कारवाई के योग्‍य अलर्ट्स, रिपोर्ट्स और रुझान के साथ इंटेलिजेंट भविष्‍यवाणी के लिये डाटा पर काम करती हैं। इन्हें पढ़ने में आसान और कारवाई के योग्‍य डैशबोर्ड्स के रूप में सुरक्षित तरीके से ऑपरेटर्स को लौटाया जाता है।

पूरी प्रक्रिया में, रख-रखाव की गतिविधियों की योजना बनाने में यूजर्स की मदद करने वाला स्‍मार्ट विश्‍लेषण प्रदान करने के लिये डाटा को संरचित और विश्‍लेषित किया जाता है, जिससे कम्‍प्रेसर की ऊर्जा क्षमता में सुधार होता है। एयर अलर्ट फेलियर प्रीडिक्‍शन मॉड्यूल भी पहले से बता देता है कि कम्‍प्रेसर भविष्‍य में खराब हो सकता है या नहीं। प्रक्रिया के अंत में डाटा का समझने योग्‍य अलर्ट्स और रिपोर्ट्स में अनुवाद होता है, ताकि यूजर सही समय पर कारवाई कर सके। 

एल्‍गी एयर अलर्ट से यूजर्स कारवाई के योग्‍य सतर्कता देने वाले, उपयोगिता के अत्‍यंत सूचनापरक रुझानों पर नजर रख सकते हैं और सुधार के लिये कारवाई कर सकते हैं, जैसे कि :

  • उपयोगिता की दर के आधार पर प्रेशर बैण्‍ड ऑप्टिमाइजेशन को ऑपरेट करना
  • परिवर्तनीय गति की वीएफडी इकाई से मौजूदा तय गति को बदलना/ या पुन:संयोजित वीएफडी जोड़ना
  • उपयोगिता की दर बहुत कम होने पर ऊर्जा में सक्षम, लेकिन छोटे आकार का कम्‍प्रेसर प्रदान करना
  • समय बीतने के साथ उपयोगिता की दर बढ़ने पर आकस्मिक बदलाव के आधार पर रिसाव का पता लगाना

एयर अलर्ट डिवाइस नये एल्‍गी ईजी, एबी और ऑफ सीरीज कम्‍प्रेसर्स पर पहले से लगा हो सकता है या न्‍यूरॉन III, III+, या आईवी कंट्रोलर वाली यूनिट्स पर पुन: संयोजित हो सकता है। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »