NEW English Version

मंडलायुक्त ने नगर निगम की समीक्षा-समय से कचरा उठाने, सुबह 6 बजे से साफ सफाई में सुधार के लिए 15 दिन की डेडलाइन

गुरुवार को अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त रविन्द्र ने नगर आयुक्त अमित आसेरी और अपर मंडलायुक्त(न्यायिक) भगवान शरण के साथ नगर निगम की साफ सफाई कूड़ा उठाने, नाला सफ़ाई, पैच वर्क जलनिकासी जैसे प्रमुख नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में दो टूक शब्दों में कूड़ा उठाने में लापरवाही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न करने पर ए0टू0ज़ेड0 कंपनी की कार्यशाली पर प्रश्न लगाते हुए नगर आयुक्त से पूछा घर-घर से कूड़ा एकत्रीत्तिकरण करने की जिम्मेदारी जब कंपनी की है तो यह कार्य कंपनी क्यों नहीं कर रही सड़कों व डलाव घर से कचरा समय से नहीं उठाया जा रहा ऐसे में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सिर्फ कंपनी को दोबारा 100 करोड़ का प्रोजेक्ट देने का क्या उदेश्य है जबकि अभी तक कम्पनी द्वारा 1 साल में मात्र 30 वार्ड में ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने और उसका निस्तारण करने की जिम्मेदारी  कंपनी की है कंपनी की लापरवाही के कारण जन मानस में नगर निगम की छवि खराब होती है।

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने नगर निगम और ए0टू0ज़ेड0 के बीच हुए अनुबंध, कंपनी द्वारा कचरा प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के समय, घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था का माइक्रो प्लान तलब करते हुए अगले 15 दिनों में सुबह 6:00 बजे से सफाई व्यवस्था,  मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार, विस्तारित क्षेत्र में सफाई कर्मचारी को तैनात करने के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा खुले में ना पड़े इसके लिए सभी व्यापार मंडल से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंडलायुक्त रविन्द्र ने कहा जगह-जगह जल भराव एक बेहद गंभीर समस्या है पानी के रुकने के कारण गंदगी होती है सड़क टूटती  है साथ ही साथ मच्छर का प्रकोप बढ़ता है नालो के माध्यम से बारिश के पानी की निकासी धारा प्रवाह हो तो निश्चित रूप से अनेको समस्याएं नगर निगम की हल हो जाएगी।

मंडलायुक्त ने बैठक में जाफरी ड्रेन और अलीगढ़ ड्रेन में फ्लो नहीं होने पर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा इन दोनों ड्रेन में फ्लो न होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो रही है दोनों ड्रेन के अंतिम छोर पर पानी का फ्लो चैक किया जाए। बैठक में मंडलायुक्त ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइनों के बाद सड़कों को क्षतिग्रस्त करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदारों की सिक्योरिटी ज़ब्त करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति और साफ सफाई नियमित और गुणवत्ता पूर्वक मिले यह मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है इसके लिए सभी अधीनस्थ अगले 15 दोनों का रोड मैप तैयार कर ग्राउंड लेवल पर काम करें।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने मंडलायुक्त को आगामी दिनों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के लिए आधुनिक सफाई उपकरण ट्रांसफर स्टेशन की स्थापना व  ग्राउंड लेवल पर मॉनिटरिंग के बारे में बताया और नगर आयुक्त ने मंडलायुक्त  को आश्वस्त किया कि उनकी मंशा व निर्देशो के अनुरूप अगले 15 दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »