NEW English Version

महापौर ने श्रमदान कर मनाया पीएम का जन्मदिन-इण्डीयन स्वच्छता लीग 2.0 और मेरी माटी मेरा देश अभियान में उमड़ा जनसैलाब

यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा एतिहासिक घंटाघर में मेरा माटी-मेरा देश और इण्डियन स्वच्छता लीग अभियान चलाया गया। महापौर प्रशात सिंघल ने अलीगढ़ के एतिहासिक घंटाघर में पहुॅचकर देशव्यापी जन आंदोलन मेरा माटी मेरा देश के अमृत कलश में एक चुटकी अक्षत डालकर इण्डियन स्वच्छता लीग अभियान के तहत श्रमदान व स्वच्छता के प्रति सेवा करते हुये करते हुये अलीगढ़ नगर निगम की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकाॅमनायें दी।

घंटाघर में महापौर के साथ पार्षद दिनेश भारद्वाज पूर्व पार्षद गुनीत मित्तल अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद पूजा श्रीवास्तव के साथ नगर निगम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो ने घंटाघर परिसर में जमा पुराने कचरें, कूड़े को एकत्रित किया और स्वच्छता के प्रति सेवा करने का संकल्प लिया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अलीगढ़ नगर निगम परिवार जनसहभागिता और जन जागरूकता अभियानों के बल पर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति कर्तव्यों और व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करेगा सभी शहरवासियों को एक जुट होकर स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों को समझाना चाहिये।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत इण्डीयन स्वच्छता लीग 2.0 और देशव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देशसे बदलेगी हर भारतीय के दिल में स्वच्छता के साथ साथ देश भक्ति की भावना जागृत हो रही है दोनों अभियान में नगर निगम का प्रयास व्यापक जन सहभागिता के साथ इसे जन आदोलन का रूप देने का है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »