NEW English Version

जल्द अटल चौक बनेगा कनॉट प्लेस-25 दिसंबर से पहले लगेगी अटल जी की भव्य प्रतिमा- विधायक कोल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने उठाया कदम

स्वच्छ भारत मिशन के अभियान इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत सेंटर पॉइंट पर आयोजित जन जागरूकता अभियान में कोल विधायक अनिल पराशर ने सेंटर पॉइंट को भव्य रूप देने और अटल चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की मूर्ति को बदलवाने का अनुरोध किया मौके पर नगर आयुक्त ने विधायक जी को आश्वास किया कि आने वाली 25 दिसंबर से पहले अलीगढ़ नगर निगम सेंटर पॉइंट पर भव्य अटल जी की प्रतिमा को स्थापित करेगा और व्यापारी संगठनों के सहयोग से अलीगढ़ नगर निगम सेंटर पॉइंट को आने वाले दिनों में दिल्ली के कनॉट प्लेस की तरह बनाने का पुरजोर कोशिश भी करेगा।

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत अलीगढ़ नगर निगम ने विभिन्न सामाजिक संगठन स्कूल कॉलेज के सहयोग से महानगर के चार जगह से प्लग रन का आयोजन किया। चारो प्लग रन अपने निर्धारित रूट एस०बी०आई० से सेन्टर पाइन्ट, गॉधी आई हॉस्पीटल से सेन्टर पाइन्ट, स्टेशन रोड से सेन्टर पाइन्ट, मैरिस रोड से सेन्टर पाइन्ट पर एकत्र हुई जहां पर विधायक कोल, पार्षद नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त ने नन्हे मुन्ने बच्चों और वहां मौजूद व्यापारी संगठन को अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की भावना से स्वच्छता के प्रति सेवा करने का संकल्प दिलाया।

विधायक कोल अनिल पराशर ने कहा  स्वस्थ जीवन शैली के लिए समाज का हर वर्ग स्वस्थ हो स्वच्छ हो इसके लिए हमें जागरुक होने की जरूरत है सेंटर पॉइंट अटल चौक पर व्यवस्थाएं बेहतर से बेहतरीन हो इसके लिए व्यापारी संगठन नगर निगम का सहयोग करेंगे।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा स्वच्छता के प्रति आने वाली जनरेशन की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है स्वच्छता के प्रति दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में शिक्षिकाओं को अपने विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित करनी चाहिए ताकि आने वाली जनरेशन स्वच्छता के प्रति सचेत हो सके।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कहा सनातन धर्म में 32 संस्कारों में से एक स्वच्छता भी है इसलिए नोनीहालों को सनातन धर्म के इस संस्कार की शिक्षा देने की जिम्मेदारी माता-पिता के साथ-साथ सभी विद्यालयो की भी है।

अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने कहा इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 से शहर के नागरिक ज्यादा से ज्यादा जुड़े ताकि स्वच्छता के प्रति सेवा भाव से अलीगढ़ स्वच्छ और सुंदर बन सके।

कार्यक्रम में पार्षद संजय पंडित अनिल सेंगर हरीश सैनी पूर्व पार्षद गुनीत मित्तल मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह उपनगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता अशोक भाटी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बकाई दीपक गर्ग विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं नौरंगीलाल इंटर कॉलेज टीकाराम इंटर कॉलेज सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »