NEW English Version

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम के इंजीनियरों ने भारत की विनिर्माण उत्कृष्टता के प्रति जताई कटिबद्धता

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर भारत के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने भारतीय इंजीनियरिंग की समृद्ध विरासत में योगदान देने के लिए विभिन्न कार्यों से संबद्ध अपने हजारों उच्च कुशल इंजीनियरों के साथ समस्त कार्यबल को सुदृढ़ बनाने के लिए खुद को फिर से कटिबद्ध किया है। इसके जरिए कंपनी का लक्ष्य भारत के औद्योगिक परिदृश्य में परिचालन उत्कृष्टता और तकनीक आधारित नवाचार को बढ़ावा देने देते हुए उनके अटूट समर्पण को प्रोत्साहित करना है जिससे देश को कई क्षेत्रों के लिए वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में तैयार किया जा सके।

वेदांता एल्यूमिनियम के प्रचालन आकार और पैमाने के अनुरूप रसायन, कंप्यूटर, सिविल, इलेक्ट्रिकल, खनन, सुरक्षा और मैकेनिकल सहित अन्य शाखाओं के इंजीनियरिंग विषेषज्ञों को अपनी प्रतिभा प्रदर्षित करने का अवसर मिलता है। भारत में एल्यूमिनियम के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में कंपनी के उभरने का बड़ा श्रेय वेदांता के प्रतिभाषाली कार्यबल को जाता है। ये प्रतिभाएं घरेलू एल्यूमिनियम उद्योग में उत्पाद नवाचार, ज्ञान और अनुभव साझा करने और व्यापक अनुसंधान और विकास में सबसे आगे हैं।

वेदांता का प्रतिभाषाली कार्यबल छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित भारत के प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक बालको की मजबूती के साथ ही ओडिषा के झारसुगुड़ा में दुनिया के सबसे बड़े एल्यूमिनियम स्मेल्टरों में शामिल इकाई और लांजीगढ़ में विश्व स्तरीय एल्यूमिना उत्पादन सुविधा की निरंतर उत्कृष्टता के लिए कार्यरत है। इसके साथ ही देश भर में लगभग 5500 मेगावाट कैप्टिव थर्मल पावर पोर्टफोलियो का विष्वस्तरीय प्रबंधन वेदांता के उच्चकुषल तकनीकी विषेषज्ञ करते हैं। वेदांता एल्यूमिनियम चुनौतियों को हल करने के लिए गैर-रेखीय दृष्टिकोण की वकालत करते हुए अपने इंजीनियरों को आवश्यकतानुसार प्रयोग, कार्यान्वयन और परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करने के लिए सशक्त बनाता है। वेदांता के केंद्रीय मूल्यों में शामिल नवाचार, उत्कृष्टता और उद्यमशीलता की भावना को भी सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाता है।

वेदांता के प्रचालन में मौजूद विशेषज्ञता से सर्वोच्च प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमिनियम का समेकित उत्पादन सुनिश्चित होता है। दुनिया भर के प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के साथ साझेदारी और उभरते स्टार्टअप के साथ नवीन समाधान पेश कर कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि उसके कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्रों के बारे में गहन ज्ञान के साथ लगातार कुशल बने रहें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), आईआईओटी और डिजिटल ट्विन्स वेदांत एल्यूमिनियम के प्रचालन में तैनात उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों में शामिल हैं जिनके माध्यम से इंजीनियरिंग टीमों को संयंत्र प्रचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। इन प्रौद्योगिकियों के जरिए कार्यबल को संसाधन दक्षता, संयंत्र उत्कृष्टता और निर्बाध संपत्ति प्रबंधन सुनिष्चित करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ‘‘इंजीनियर हमारे संगठन की आधारशिला हैं। वेदांता एल्यूमिनियम में हमारी प्रतिबद्धता ऐसा वातावरण तैयार करने की है जो नवाचार को बढ़ावा दे, उन्हें सशक्त बनाए तथा भविष्य संवारने में मदद करे। हम मानते हैं कि देश की चैतरफा प्रगति के लिए संसाधनों के लाभकारी प्रयोग में इंजीनियरों की भूमिका अहम है।’’

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, ‘‘इंजीनियरों की हमारी असाधारण टीम भारत के इंजीनियरों के व्यापक समुदाय का हिस्सा है जो देश की तकनीकी प्रगति का अभिन्न अंग हैं। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से हम त्वरित विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के नए आयाम बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर हैं।’’

कंपनी द्वारा कार्य का उत्कृष्ट वातावरण प्रोत्साहित करने पर वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री दिलीप सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने अपने कर्मचारियों की उत्कृष्टता तथा उपकरणों एवं संसाधनों तक उनकी पहुंच सुनिष्चित करते हुए उनके निरंतर सुधार और प्रशिक्षण की संस्कृति विकसित की है। विश्लेषण में दक्ष रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों के साथ संगठन के लिए शानदार परिणाम की प्राप्ति के लिए तैयार उत्कृष्ट मानव संसाधन नीतियों के जरिए इन्हें हासिल किया गया है।

उद्योग के अगुवा के रूप में वेदांता एल्यूमिनियम ने अपने इंजीनियरों के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया है जो उन्हें निरंतर सीखने और व्यक्तिगत विकास के असाधारण अवसर प्रदान करता है। वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ने कंपनी और उसकी इकाइयों को कई बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के तौर पर मान्यता दिलाने में योगदान दिया है:

  • असाधारण नेतृत्व विकास: कंपनी अपने इंजीनियरों को समृद्ध कार्य सामग्री तक पहुंच प्रदान कर आंतरिक विकास कार्यशालाओं और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाकर उद्योग के नेतृत्वकर्ता के तौर पर तैयार करती है।
  • प्रतिभा अधिग्रहण और उन्हें बनाए रखने में उत्कृष्टता: यह तकनीकी रूप से उन्नत वातावरण में अद्वितीय लाभ और विकास की संभावनाएं प्रदान कर, उच्च कुशल विशेषज्ञों के अलावा, भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च क्षमता वाली इंजीनियरिंग प्रतिभा को आकर्षित करता है।
  • प्रौद्योगिकी के माध्यम से विविधता, समानता और समावेशनः कंपनी समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाती है जहां इंजीनियरों को उनकी पृष्ठभूमियों से परे उद्योग में उत्कृष्टता प्राप्त करने के एकसमान अवसर मिलते हैं।
  • स्थिरता, प्रौद्योगिकी और ‘हरित नौकरियां’: इंजीनियरों को उभरती ईएसजी कार्यषैलियों में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त होता है। वेदांता एल्यूमिनियम उद्योग डीकार्बोनाइजेशन में सबसे आगे है। इसने भारत के प्रथम लो कार्बन ‘ग्रीन एल्यूमिनियम’ के उत्पादन का नेतृत्व किया है। इससे इंजीनियरिंग कैरियर को फिर से परिभाषित करने वाली नवाचार आधारित ‘हरित’ तकनीकी नौकरियां निर्मित होती है 
  • तकनीक समर्थित व्यापक इंजीनियर कल्याण: वेदांता उमंग, एक डिजिटल समाधान, इंजीनियरों को तकनीक समर्थित कल्याण सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करता है। कंपनी की जीवनसाथी नियुक्ति नीति इंजीनियरों को अपने जीवनसाथी के साथ काम करने और कंपनी के कर्मचारी आवासीय टाउनशिप में रहने की अनुमति देती है।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स, एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है। www.vedantaaluminium.com

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »