NEW English Version

आपसी सहयोग व गुणवत्तापूर्ण जीवन शैली द्वारा तनाव से बचाव संभव है: डॉ. मनोज तिवारी

वाराणसी: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ऋषि पांडेय के निर्देशन में एक दिवसीय तनाव प्रबंधन व योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों को तनाव से बचाव के उपाय से अवगत कराते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, ए आर टी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धनात्मक सोच रखकर, कार्य को बोझ नहीं उत्तरदायित्व समझकर करने, नियमित दिनचर्या रखने, उचित आहार लेने, नशा न करके, 7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद लेकर व नियमित व्यायाम करने से जवान तनाव मुक्त रहकर राष्ट्र सेवा करने में अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकते हैं। डॉ तिवारी ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहना चाहिए ताकि मानसिक समस्याओं का भी समय रहते पहचान कर उनका निवारण व उपचार किया जा सके। तनाव प्रबंधन कार्यशाला में जवानों का मेंटल हेल्थ स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया तथा उन्हें रिलैक्सेशन एक्सरसाइज सिखाया गया जिसका नियमित अभ्यास करके जवान तनाव के दुष्परिणामों से अपना बचाव कर सकते हैं।

इस अवसर पर मनीष पांडेय वरिष्ठ योग प्रशिक्षक, स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय, भेलूपुर, वाराणसी ने जीवन में योग के महत्व की चर्चा किया तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जिसका नियमित उपयोग करके जवान शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रह सकें।

कार्यशाला का संचालन एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन निरीक्षक गजेंद्र मीणा ने किया तथा निरीक्षक ओ पी मीना, केदार मल यादव, सुभाष यादव, उपनिरीक्षक ममता यादव जितेंद्र यादव व राम कीरत यादव मुख्य भूमिका अदा किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »