NEW English Version

‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत डालमिया भारत ने पूर्वी क्षेत्र के 162 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को किया सम्मानित

पटना: भारत के प्रमुख सीमेंट निर्माताओं में से एक, डालमिया भारत लिमिटेड ने विश्कर्मा पूजा के शुभ मौके पर आयोजित होने वाले अपने परंपरागत वार्षिक समारोह के दौरान, अपनी पहल ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ के तहत, पूर्वी क्षेत्र के 162 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया है। डालमिया भारत की ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल का उद्देश्य उन कॉन्ट्रैक्टर्स के अमूल्य योगदान को सराहना व प्रोत्साहित करना है, जिनके कुशल हाथों ने अनगिनत सपनों के घरों को हकीकत का रूप देने में सहयोग किया है, और इंडस्ट्री के अन्य कुशल पेशेवरों को बेहतर सलाह देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के एक हिस्से के रूप में बिहार में आयोजित हुए इस समारोह में, डालमिया सीमेंट के प्रतिनिधियों द्वारा 54 वृद्ध कॉन्ट्रैक्टर्स को उनके परिजनों, डीलर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स कम्युनिटी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित कॉन्ट्रैक्टर्स को एक ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और घरों के निर्माण में उनके शानदार सफर को प्रदर्शित करने वाला, एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया फोटो एलबम भेंट किया गया। 

वहीं इस साल को थोड़ा और ख़ास बनाते हुए, डालमिया सीमेंट्स ने डीलर पॉइंट्स पर स्थित रिटेल आर्क गेट्स, जहां से उन्हें नॉमिनेट किया गया था, पर उनकी तस्वीरें भी प्रदर्शित कीं। इसके माध्यम से उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उपभोक्ताओं, राजमिस्त्रियों तथा कॉन्ट्रैक्टर्स को यह समझाने का प्रयास किया गया है कि कैसे कंस्ट्रक्शन परिदृश्य को आकार देने में इन अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

कई कहानियों के बीच लचीलेपन का शानदार उदाहरण श्री राज बिहारी की कहानी है, जिन्होंने एक मजदूर के रूप में अपनी एक साधारण शुरुआत की लेकिन अंततः एक सफल कॉन्ट्रैक्टर के रूप में उभरे। उन्होंने दो दशकों की कड़ी मेहनत से, दाउदनगर और औरंगाबाद में 150 से अधिक घरों और प्रमुख इमारतों का निर्माण किया है। वह पिछले पांच वर्षों से डालमिया सीमेंट के साथ काम कर रहे हैं और अपने करियर में लगातार प्रगति कर रहे हैं।

इस अवसर पर बात करते हुए कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि, “डालमिया भारत को अपनी इस पहल पर बहुत गर्व है, क्योंकि यह कंपनी के शिल्प कौशल, एकता और सम्मान के मूल उद्देश्यों को अधिक मजबूत बनाता है। भगवान विश्वकर्मा कारीगरी और कौशल के देवता के रूप में बहुत महत्व रखते हैं। इस दिन इन अत्यद्वितीय व्यक्तियों का सम्मान, उनके शिल्प कौशल और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रतीक है, जो कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री पर उनके निरंतर प्रभाव को दर्शाता है। हम कंस्ट्रक्शन वर्ग के प्रत्येक सदस्य के लिए, समुदाय और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल इस परंपरा को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।”

पूर्वी क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर्स कम्युनिटी के बीच एक प्रवाह स्थापित करने के लिए, डालमिया भारत 2020 से इस पहल को संचालित कर रहा है। पहल की शुरुआत के बाद से इसके प्रभाव और पहुंच में लगातार विस्तार हुआ है। इस वर्ष कार्यक्रम का समापन एक महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में हुआ, जहां बड़ी संख्या में अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »