NEW English Version

ओयो वैश्विक बोर्ड मीटिंग का जयपुर में आयोजन, राजस्थान में कारोबार बढ़ाने के संके

ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, ओयो ने जयपुर में अपनी वैश्विक बोर्ड बैठक का आयोजन किया। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में ओयो की रणनीतिक पहलों, विकास योजनाओं और नवाचारों पर चर्चा इस बैठक में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जयपुर में बैठक करने का निर्णय इस क्षेत्र विशेष में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओयो की प्रतिबद्धता की तरफ इशारा करता है। जयपुर सांस्कृतिक विविधता के लिए सुदृढ़ता के साथ परंपरा और आधुनिकता के सटीक मिश्रण का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो ओयो के नवाचार मूल्यों के अनुरूप है।

इस बोर्ड बैठक का आयोजन जयपुर के संडे होटल में किया गया। उक्त बैठक में शीर्ष स्तर के अधिकारियों की प्रमुखता से हिस्सेदारी देखी गई, जिसके अंतर्गत रितेश अग्रवाल, फाउंडर और ग्रुप सीईओ, ओयो शामिल रहे। साथ ही विभिन्न पृष्ठभूमियों और इंडस्ट्रीज़ के प्रमुख बोर्ड सदस्य, जैसे कि आदित्य घोष, सीओ-फाउंडर, अकासा एयर; पैरालिम्पियन डॉ. दीपा मलिक; डब्ल्यू स्टीव अल्ब्रेक्ट, पूर्व अध्यक्ष, अमेरिकन अकाउंटिंग एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर्स; सॉफ्ट बैंक के टिम याप; और पूर्व स्टारबक्स कार्यकारी ट्रॉय एल्स्टेड की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई।

वर्तमान समय में ओयो के पास समूचे राजस्थान में 1,000 से अधिक होटल्स और होमस्टे का व्यापक नेटवर्क है। इसके अंतर्गत सिर्फ जयपुर शहर में ही ओयो अपनी 600 संपत्तियों के साथ महत्वपूर्ण रूप से उपस्थित है। जैसे-जैसे राजस्थान में पर्यटन को तेज रफ्तार से गति मिल रही है, वैसे-वैसे ओयो जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर और बीकानेर सहित पूरे राज्य में अपनी उपस्थिति का महत्वपूर्ण रूप से विस्तार करने की योजना बना रहा है।

जयपुर में बोर्ड बैठक आयोजित करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, रितेश अग्रवाल, फाउंडर और सीईओ, ओयो, ने कहा, “जयपुर को सिर्फ अपनी समृद्ध विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि भारत में हमारे व्यवसाय के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में भी विशेष स्थान प्राप्त है। हम इस क्षेत्र में अपना विस्तार करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। और साथ ही एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए उत्सुक हैं, जो ओयो को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।”

जयपुर में बोर्ड बैठक की मेजबानी करने का निर्णय ओयो की उस प्रतिबद्धता को उजागर करता है, जो स्थानीय समुदायों के साथ सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के विकास को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने पर आधारित है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »