NEW English Version

नगर आयुक्त ने विधायक संग किया निरीक्षण-जल्द शिफ्ट होगा रावणटीला डलाव घर और एटा चुंगी पर बनेगा लेफ्ट टर्न-विधायक के अनुरोध पर एटा चुंगी पर जाम से मिलेगी निज़ात

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कोल विधायक अनिल पाराशर के साथ निरीक्षण कर जनहित में रावणटीला डलाव घर को शिफ्ट करने, रावणटीला पोखर से होकर सड़क बनाकर पब्लिक के लिये रस्ता बनाने के साथ-साथ विधायक के अनुरोध पर एटा चुंगी चोराहे पर आगरा रोड से आने वाले वाहनों को लेफ्ट टर्न देकर यातायात सुगम बनाने के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता को निर्माण विभाग, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और पीडब्लूडी के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जल्द से जल्द आवश्यकत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बुद्धवार को नगर आयुक्त ने कोल विधायक के साथ उनके निज निवास क्षेत्र, सुरेन्द्र नगर रावणटीला से एटा चुंगी चौराहे तक नगर निगम सम्बन्धी समस्याओं और विधायक के सुझावोें को ध्यान में रखते हुये निरीक्षण किया। विधायक कोल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने रावणटीला डलाव घर को दूसरी साइड शिफ्ट करने, टयूबवैल के सीडब्लूआर की मरम्मत करने, पोखर में से टयूबवैल के सहारें रास्ता बनाने व एटा चुंगी से सुरेन्द्र नगर में एट्री करने वाली पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिये। एटा चुंगी चौराहे पर आगरा की ओर से आने वाले वाहनों/राहगीरों के लिये लेफ्ट टर्न की व्यवस्था को देखते हुये चौराहे का चौड़ीकरण व अतिक्रमण हटाने व वहाॅ मंदिर को पीछे शिफ्ट करने के विधायक के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता और सहायक नगर आयुक्त को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को वार्ड-83 के क्षेत्रीय पार्षद द्वारा क्षेंत्र में दूषित पेजलापूर्ति की सूचना पर शाहजमाल ईदगाह, करबला रोड, खैर रोड का निरीक्षण कर पब्लिक से साफ सफाई और गंदे पानी की समस्या के समाधान के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान शाहजमाल ईदगाह रोड की नालियों में गंदगी भरी होने और सड़क पर कचरा कई दिनों से पड़े होने पर नगर आयुक्त ने नराज़गी जताते हुये मौके पर एसएफआई की जमकर क्लास लगायी और भविष्य के लिये अंतिम चेतावनी देते हुये सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ पार्षद संजय पंडित अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, सीटीओ अशोक सिंह, उप नगर आयुक्त राज किशोर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर पूजा श्रीवास्तव, जैडएसओ दलवीर सिंह, स्टेनो देशदीपक, मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »