NEW English Version

संभव जनसुनवाई में उमड़ी भीड़-समस्याओं से मिल रही राहत की आस में फरियादियों की उमड़ी भीड़

मंगलवार को संभव जनसुनवाई करते हुये नगर आयुक्त अमित आसेरी का अंदाज देखकर पब्लिक और पार्षदों ने सराहना की। जनसुनवाई में आये कई पार्षदों द्वारा जेई  जल और जोन 4 के एसएफआई की लापरवाही के बारे में बताने पर नगर आयुक्त के तेवर तीखे नज़र आये। 

जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को साफ शब्दों में कहा पब्लिक और पार्षदों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने की सभी अपनी प्राथमिकता बनाये और अंदाजे गुफ्तागू शिष्ठाचार होनी चाहिये। संभव जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय पार्षदों ने नगर आयुक्त के समक्ष लीकेज मरम्मत और गंदी पेयजलापूर्ति के बारे में समस्यायें बतायी जिस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाई सुनिश्चि कराने के निर्देश दिये वही जोन-04 में पार्षद के बार बार कहने पर भी डलाव घर पर कूड़ा डालने पर नगर आयुक्त ने एसएफआई की जमकर क्लास लगायी और अपर नगर आयुक्त को तत्काल सम्बन्धित का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने कहा कि संभव जनसुनवाई का उदेश्य जनमानस की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समयान्तर्गत निस्तारण कराना है और इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

संभव जनसुनवाई के उपरांत नगर आयुक्त के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में अधिकारियों व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री पूर्व अध्यक्ष महामंत्री और नगर निगम सफाई यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री व पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को बधाई दी।

अपर नगर आयुक्त  ऋतु पूनिया ने बताया कि संभव जनसुनवाई में 05  शिकायतें नगर आयुक्त के समक्ष आयी जिसमे शिकायतकर्ता भूप्रकाश ने गली मे सफाई कराने के संबंध मे धर्मेंद्र यादव ने सफाई कराने के संबंध मे बी.एन.सीवर लाइन की सफाई कराने के संबंध सुनील अग्रवाल ने सफाई कराने के संबंध संदीप अरोरा ने कूड़ा गाड़ी का नियमित न आने के संबंध मे समस्या बतायी l जिन पर प्रभावी कार्यवाही के लिये सभी सम्बन्धित को निर्देशित कर दिया गया है और यह भी निर्देश दिये गये कि अगली जनसुनवाई से पहले निस्तारण कराकर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर निस्तारण की संस्तुति ली जाये।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »