NEW English Version

खान सचिव वीएल कांथा राव ने स्वच्छता शपथ दिलाई

खान मंत्रालय के सचिव श्री वीएल कांथा राव ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ (एसएचएस) अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रालय, सीपीएसई और अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता शपथ दिलाई।

इससे पूर्व, 20 सितंबर, 2023 को खान सचिव ने एसएचएस 2023 की चल रही गतिविधियों और विशेष अभियान 3.0 की तैयारियों की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान, श्री राव ने मंत्रालय के सभी संबद्ध कार्यालयों से #SwachataHiSeva अभियान के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया और सभी को पिछले अभियान की तुलना में विशेष अभियान 3.0 के लिए उच्चतर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

सचिव ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में खान मंत्रालय के रिकॉर्ड रूम और प्रभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने #SwachhtaHiSewa अभियान के तहत विभिन्न अनुभागों में जाकर साफ-सफाई, कार्य वातावरण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक अनुभाग की फाइलों का निरीक्षण करते हुए फाइलों की समीक्षा का निर्देश दिया। मंत्रालय ने विशेष अभियान 1.0 और 2.0 में 3.5 लाख से अधिक फाइलों की छंटनी की।

खान मंत्रालय ने नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 2,743 फाइलों को निपटाया, कुल 34,549 वर्ग फुट जगह खाली की और स्क्रैप निपटान से कुल 172,130,148 रुपये का राजस्व उत्पन्न किया।

खान मंत्रालय ने रिकॉर्ड प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक कर्मचारियों के लिए आगामी सभी शनिवारों को कार्य दिवस के रूप में घोषित कर दिया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »