NEW English Version

जल्द दूर होगी महावीर पार्क मे सीवर की परेशानी-क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर संग पहुॅची अपर नगर आयुक्त

पिछले कई दिनों से महावीर पार्क में सीवर की समस्या की जल्द निदान होने जा रहा है। गुरूवार दोपहर में महावीर पार्क में सीवरेज की समस्या को लेकर क्षेत्रीय नागरिक नगर निगम सेवाभवन में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया से मिले। अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने नागरिकों की समस्या का संज्ञान लेते हुये नागरिकों के साथ मौका मुआयना किया। अपर नगर आयुक्त ने मौके पर ही महाप्रबंधक जल, सीवर प्रभारी और क्षेत्रीय एसएफआई और सैनेटरी सुपरवाइज़र को मौके पर तलब किया और समस्या के स्थाई समाधान के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये। मौके पर अपर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में सीवर सकिंग मशीन को लगाकर जल निकासी करायी और अगले तीन दिनों में छर्रा अड्डा पर जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन कार्य को पूर्ण कराये जाने के उपरान्त क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान होने के बारे में क्षेत्रीय नागरिकों को बताया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि जल निगम और जलकल विभाग की टीमों को युद्धस्तर पर छर्रा अड्डा सीवर लाइन डालने के कार्य को पूर्ण  करने के कड़े निर्देश दिये गये है।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कहा क्षेत्रीय जनता के साथ समस्या का मौका मुआयना कर अधीनस्थों को त्वरित निस्तारण करने की जिम्मेदारी निर्धारित की गयी है सम्भवत् छर्रा अड्डा पर डाली जा रही सीवर लाइन के तीन दिन में कार्य पूर्ण हो जाने पर इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »