NEW English Version

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर ने नगर निगम आपके द्वार अभियान का किया शुभारंभ- डॉक्टर और होटल एसोसिएशन के साथ हुई जागरूकता गोष्ठी-निकाली गई जागरूकता रैली- महापौर का संदेश जन सहभागिता से शहर बनेगा स्वच्छ सुंदर और अतिक्रमण मुक्त

शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में सेंटर पॉइंट स्थित एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अलीगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विचार विमर्श हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर ने शहर के डॉक्टर और होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम आपके द्वारा आया है- शहर में नागरिकों की स्वच्छता के प्रति सोच बदलने के लिए नगर निगम शहर के हर कोने-कोने में पब्लिक व अन्य एसोसिएशन से संवाद करेगा।

बैठक में डॉक्टर एसोसिएशन के कई डॉक्टर ने बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम के बंद पड़े इगलास रोड इंसीनरेटर को चालू करने की मांग महापौर के समक्ष रखी साथ ही साथ होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने महापौर के नगर निगम आपके द्वार पहल का आभार जताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया एसोसिएशन के पदाधिकारी ने वाणिज्य कर लाइसेंस 5 साल के रिनुअल करने पर महापौर का आभार जताया।

महापौर प्रशांत सिंहल ने कहा अलीगढ़ को स्वच्छ सुंदर प्लास्टिक और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम आपके द्वारा अभियान की शुरुआत की गई है इस अभियान में सभी सामाजिक संगठन व्यापारी संगठन स्कूल कॉलेज के साथ-साथ जनमानस की सहभागिता बेहद जरूरी है क्योंकि जनसहभागिता और सहयोग से ही अलीगढ़ शहर स्वच्छ अतिक्रमण मुक्त बन सकेगा।

बैठक के पश्चात इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत महापौर के नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स और सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ सेंटर पॉइंट चौराहे समद रोड रामघाट रोड लक्ष्मीबाई मार्ग मेरिस रोड से सेंटर पॉइंट तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें शहर को स्वच्छ सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में नगर निगम पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन संजय पंडित व तारिक़ होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बकाई दीपक गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता मानव महाजन राजेश अग्रवाल निखिल अग्रवाल पंकज धीरज सरदार मनमीत सिंह नितिन शर्मा आईएमए से डॉ अनूप गुप्ता डॉ सागर डॉ नवनीत डॉ संजीव गर्ग डॉ आमिर मलिक डॉ तरुण नगर निगम से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव कर अधीक्षक आरके कमल मीडिया सहायक अहसान आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »