NEW English Version

“नई फिल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह!”

फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ 13 अक्तूबर, 2023 को होगी रिलीज़

दिलचस्प किस्म की फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर और एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के रूप‌ में अपनी पहचान रखने वाले SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने अपनी एक और उम्दा फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के रिलीज़ का ऐलान एक पोस्टर लॉन्च के माध्यम से कर दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक दूरद्रष्टा कहलाए जाने वाले निर्देशक द्वारा उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई और बढ़िया संगीत से सजी यह फ़िल्म तमाम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ एक ऐसी फ़िल्म है जो बेहतरीन कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. राजन लायलपुरी के बेहतरीन निर्देशन से‌ सजी यह फ़िल्म‌ दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगे।

तमा‌म सितारों से सजी इस फ़िल्म के ज़रिए जनमेजाया सिंह अपना  बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फ़िल्म‌ में रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, ज़ाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे उम्दा कलाकार भी फ़िल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगाते नजर आएंगे जो दर्शकों का निश्चित तौर पर दिल जीत लेंगे।

फ़िल्म के संगीत को सुमधुर अंदाज़ में दिवगंत बप्पी लहिड़ी ने  संगीतबद्ध किया है जबकि रीमा लहिड़ी ने एसोसिएट म्यूज़िक प्रोड्यूसर के तौर पर फ़िल्म के संगीत पर काम किया है. फ़िल्म में सशक्त ढंग से पार्श्व संगीत देने की ज़िम्मेदारी बाप्पा बी. लहिड़ी ने बख़ूबी निभाई है। इस फ़िल्म के अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले गीतों को फ़िल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखा है। इस फ़िल्म में एक से बढ़कर एक गायकों ने तमाम गानों को अपनी आवाज़ों से संवारा है जिनमें बप्पी लहिड़ी, शान, रेगो बी, पलक मुच्छाल, अलका याग्निक, सना अजीज़ और अनूप जलोटा जैसे गायकों का शुमार है।

गोविंद बंसल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को दुनिया को दिखलाने को लेकर बड़ा बेकरार हूं. हमने इस फ़िल्म को कड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ बनाया है और हमें उम्मीद है कि हमारी इस फ़िल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।”

रीमा लहिड़ी कहती हैं, “यह फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है. इस फ़िल्म को पर्दे पर जीवंत करने का मेरा सफ़र काफ़ी रोमांचक रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक भी इस फ़िल्म से ख़ास तरह का जुड़ाव महूसस करेंगे. हमारी टीम ने इस फ़िल्म को लेकर जो मेहनत की है, वो पर्दे पर साफ़ तौर पर नज़र आती है. हम सभी ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को लेकर बहुत ही उत्सुक हैं।”

फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने कहा, “एक लेखक और निर्देशक के तौर पर मैंने यह फ़िल्म दिल से बनाई है और इस फ़िल्म में दर्शकों को मेरी आत्मा का अक्स दिखाई देगा. इस फ़िल्म की कहानी दुनिया भर में प्रचलित प्रेम व नियती के विश्वास पर‌ आधारित है. मैं इस फ़िल्म को बड़े पर्दे पर जीवंत होते हुए देख‌ने को लेकर काफ़ी उत्साहित हूं. मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से इस फ़िल्म ने मेरे दिल को छुआ है, उसी तरह से यह फ़िल्म आप सबको भी उतनी पसंद आएगी।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »