NEW English Version

निराक्षित पशुओं पर नगर निगम गंभीर-सड़कों पर निराक्षित गौवंश को लेकर अपर नगर आयुक्त की हिदायत-गौवंश की समुचित देखभाल के लिये कान्हा और नंदी गौशाला में व्यवस्थाओं की समीक्षा

पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश ने निराक्षित गौवंश को आश्रय देने और गौवंश की समुचित देखभाल करने के निर्देश जारी किये थे।

सोमवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने निराक्षित गौवंश के लिये नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुये अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को ग्राउण्ड मानीटिंग और निरंतर समीक्षा करने के साथ-साथ दोनों ही गौशाला में गौवंश के चारे, स्वास्थ्य परीक्षण, वैक्सीनेशन की निगरानी करने व नगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में श्वांन के बाध्यकरण  की रोज़ाना समीक्षा करने के निर्देश दिये है।

अपर नगर आयुक्त/वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी गौशाला ऋतु पूनिया ने बताया कि निराक्षित गौवंश को समुचित आश्रय देने के लिये नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। निराक्षित गौवंश को आश्रय देने के लिये नगर निगम की आगरा रोड कान्हा गौशाला और बरौला जफराबाद नंदी गौशालायं पूरी क्षमता से चल रही है कान्हा गौशाला की क्षमता लगभग 340 की है और नंदी गौशाला की क्षमता लगभग 200 की है वर्तमान में कान्हा गौशाला में 351 गौवंश तथा नंदी गौशाला में 268 गौवंश की देखभाल नगर निगम द्वारा की जा रही है। निराक्षित गौवंश को आश्रय देने के लिये पशु चिकित्सा एव कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में 04 कैटल क्रेचर वाहन, 12 कर्मचारी की टीमों से रोज़ाना अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होनें यह भी बताया कि माह 18 अगस्त से युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया था जो लगातार जारी है वर्तमान में 01 सितम्बर से 18 सितम्बर तक अभियान अन्तर्गत एटा चुंगी से धनीपुर मण्डी बोनेर कट तक, खैर रोड नादा पुल, गुरूद्वारा रोड से सुरेन्द्र नगर, दुबे का पड़ाव से महेन्द्र नगर, नगला पला से नौरंगाबाद, सारसौल से नादा पुल, तस्वीर महल से नुमाइश ग्राउण्ड किशनपुर तिराहे से क्वार्सी बाईपास, सराय लवरिया से सुरक्षा बिहार, भमोला से मेडीकल रोड एटा चुंगी होडिल नगर, दोदपुर से लाल डिग्गी, प्रतिभा कालोनी से सारसौल, जीटी रोड सुरेन्द्र नगर छर्रा अड्डा से नौरंगाबाद कठपुला से तस्वीर महल, शमशाद मार्केट से 119 गौवंश को पकड़कर कर नगर निगम की कान्हा गौशाला, नंदी गौशाला व नादा पुल गौशाला में भिजवाया गया है।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क व खुले में अपने पशुओं को खुला छोड़ने पर नगर निगम पशु को जब्त करने के साथ-साथ पशुपालक से जुर्माना, पशुओं का लाने ले जाने, चारे आदि के खर्चे की भी वसूली करेगा।

शहर में श्वांन के व्यवहार परिवर्तन के सम्बन्ध में उन्होनंे बताया कि नगर निगम द्वारा श्वांन के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिये लगातार बाध्यकरण का कार्य मैसर्स दक्ष फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा मैसर्स दश फाउण्डेशन के सहयोग से जोहरा बाग,फिरदौस नगर (वार्ड 64),जमालपुर( वार्ड 75), विक्रम कॉलोनी गेट 5, अब्दुल्ला कॉलेज, पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल, विद्युत नगर, आमिरनिशां वार्ड 85, जंगल गढ़ी बेला मार्ग विष्णुपुरी, वार्ड 81, खाईडोरा,जयगंज,शिवाजीपुरम,टीला पोर्ट,उस्मान पाड़ा,वार्ड 87, जीवनगढ़, केला नगर वार्ड 74 गली नंबर 2,एएमयू सर्कल,

पला वाल्मीकि बस्ती,वैदिक बिहार वार्ड 7, रामनगर मंजूर गड़ी, ऊपर कोट जामा मस्जिद,बैटरी वाली गली 1 वार्ड 55,शाहजमाल ईदगाह, सराय मानसिंह, सर सैयद नगर, इकरा कॉलोनी, उस्मान पाड़ा वार्ड 68, सुपर कॉलोनी, बन्ना देवी नुमाइश, शमशाद मार्केट,शिशियापाड़ा, द्वारकापुरी,मेडिकल कॉलेज,इस्लामनगर वार्ड 77, हरिओम नगर,मेंडू कंपाउंड मैसिर रोड,जमालपुर कुम्हार वाली गली,बुद्ध विहार,दोदपुर अमीरनिशा, एयरपोर्ट,मकदूम नगर,पीएसी रामघाट रोड, केला नगर,वार्ड 70 ऊपरकोट, बादाम नगर,बैंक कॉलोनी,शिवाजी कंपलेक्स (स्वर्णजयंती नगर),शताब्दी नगर,वैष्णव वाटिका, भगवान गड़ी, आलमबाग वार्ड 45, मेडिकल कॉलेज से पकड़े गये श्वांन का बाध्यकरण किया गया है। उन्होनें बताया कि स्वान के बाध्यकरण के संबंध में शिकायत के लिए श्री राजू 830389 2488 से संपर्क किया जा सकता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »