NEW English Version

‘आचार्य’ के प्रीमियर में देखिए एक्शन और ड्रामा से भरपूर इंसाफ की एक दमदार कहानी

29 सितंबर को रात 8 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर

सिनेमा के एक जबर्दस्त अनुभव और धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अत्याचार के खिलाफ युद्ध छेड़कर सबको इंसाफ दिलाने और अपने समाज को पाप से मुक्त करने आ रहे हैं आचार्य। जी हां, एंड पिक्चर्स पर इस दमदार कहानी का प्रीमियर होने जा रहा है! बगावत का नारा बुलंद करने वाली फिल्म ‘आचार्य’ एक नक्सली नेता आचार्य की कहानी है जो नेकी की जोखिम भरी राह चुनते हैं। वो एक भ्रष्ट राजनेता के अत्याचार को खत्म करने और अपने सवालों के जवाब ढूंढने धर्मस्थली के पवित्र परिसर में शरण लेते हैं। इस फिल्म में इंसाफ की खातिर एक जबर्दस्त युद्ध होता है, जो सिर्फ राजनीतिक अत्याचार के खिलाफ नहीं बल्कि उन बुराइयों के खिलाफ भी है जो उनके पवित्र स्थान में घर बना चुकी हैं। एंड पिक्चर्स पर 29 सितंबर को रात 8 बजे देखिए आचार्य और पता लगाइए कि क्या वे मंदिरों की अपनी नगरी को एक सत्ता के भूखे भ्रष्ट और धोखेबाज इंसान बसावा, जिसका रोल सोनू सूद ने निभाया है, से बचा पाते हैं या नहीं? 

कोराटला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पिता और पुत्र – चिरंजीवी और रामचरण की जोड़ी है, जिनके साथ पूजा हेगड़े और सोनू सूद ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। आचार्य के शानदार एक्शन नंबर्स और कहानी कहने का खास अंदाज़ इस फिल्म को बेमिसाल बनाता है। एंड पिक्चर्स पर होने जा रहा आचार्य का बहुप्रतीक्षित प्रीमियर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है।

इस फिल्म में साउथ सिनेमा के साम्राज्य के दो बेहतरीन एक्टर्स रामचरण और चिरंजीवी की जबर्दस्त परफॉर्मेंस है। स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी और जोरदार एक्टिंग दर्शकों का दिल जीतने और उन्हें इस रोमांचक कहानी की गहराई में ले जाने के लिए तैयार है। आचार्य में न सिर्फ उनका शानदार टैलेंट देखने को मिलता है बल्कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में उनके शानदार रुतबे को भी दर्शाती है। तो आप भी एक्शन, ड्रामा और इमोशन की इस रोमांचक सवारी के लिए कमर कस लीजिए, जहां ये दोनों दिग्गज फिल्म देखने का एक अद्भुत अनुभव जगाने पहली बार एक साथ आए हैं।

तो आप भी एंड पिक्चर्स पर आचार्य का प्रीमियर देखना ना भूलें जिसमें ऐसा धमाकेदार एक्शन है, जो शुरू से लेकर आखिरी तक आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा।

अपने कैलेंडर में शुक्रवार 29 सितंबर, रात 8 बजे की तारीख मुकर्रर कर लीजिए और एंड पिक्चर्स पर एक यादगार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »