NEW English Version

ईद मिलादुन्नबी और गणेश चतुर्थी पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम- अपर नगर आयुक्त ने इंतजामों का लिया जायज़ा

बुधवार को गणेश चतुर्थी और ईद मिलादुन्नबी की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने अधीनस्थों के साथ शहर के रसलगंज शाह जमाल कर्बला ईदगाह जमालपुर ईदगाह जीवनगढ़ ज़ाकिर नगर रामघाट रोड आगरा रोड सासनी गेट चौराहा हाथरस अड्डा खिरनी गेट मदार गेट अचल ताल नौरंगाबाद का दौरा किया।

ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी पर मूर्ति स्थापना स्थल विसर्जन मार्ग, धार्मिक स्थलों, आयोजन स्थल के आस-पास सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश व निर्माण व्यवस्था के लिये 04 सेक्टर पुलिस थाना वाइज बनाये गये है। जिसमें 35 अधिकारियों की 24 टीमें बनायी गयी है। उन्होनें बताया कि गर्णेश चर्तुथी के अवसर पर  4 सेक्टर बनाये गए है।

ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी व जोनल सफाई अधिकारी सम्पूर्ण महानगर में तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास व सफाई व्यवस्था के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। महानगर के श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गो से नियमित रूप से कूड़ा उठवाया जाना सुनिश्चित करायेगें।

महाप्रबधंक(जल) ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी पर निर्धारित रूट/मार्गो पर सड़क एवं सड़क की पट्टरी पर कहीं भी जल भराव की कोई स्थिति न हो और यह भी सुनिश्चित करायेगें की जलकल संस्थान में पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर भरे हुये उपलब्ध रखे ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। प्रमुख धार्मिक स्थलों, चौराहों मूर्ति स्थापना स्थल पर आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर भी खड़े कराया जाना सुनिष्चित करायेगें। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कराये की श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्गो पर कोई भी मैन हॉल खुला/लीकेज आदि न हो।

मुख्य अभियन्ताः-ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी परम्परागत मूर्ति स्थापना स्थल विसर्जन मार्ग व सम्पूर्ण महानगरं में कही भी मार्गो में कोई गड्डा, पुलिया, स्लैव आदि क्षतिग्रस्त न हो। यदि हो तो प्राथमिकता पर ठीक कराये और श्रद्धालुओ के आवागमन के सभी मार्गो पर पैच वर्क तत्काल कराया जाये।

  • प्रभारी अधिकारी वर्कशॉपः- ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी परम्परागत मूर्ति स्थापना स्थल व भण्डरा स्थलों पर कूड़ेदान रखवाये और मंदिर/मार्ग पर सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत दौने पतल डालने हेतु कूड़ेदान की व्यवस्था करायेगें।
  • प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूमः- ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम कंट्रोल रूम को नियमित कार्यशील रखेगें और किसी भी शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायेगें।

प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश ईद मिलादुन्नबी और गर्णेश चर्तुथी को दृष्टिगत रखते हुये प्रमुख धार्मिक स्थलों विशेषकर मार्गो, मंदिरों के आस-पास के मार्गो, भण्डरा स्थल, कैम्पों एवं बाजारों में बंद पड़े प्रकाश बिन्दुओं प्रयोज्जलित कराया जाना सुनिश्चित करेगें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »