NEW English Version

रियल कबड्डी लीग सीज़न 3 में चौथे दिन दिखा जयपुर जगुआर, बिकाना रेडर्स और अरावली ईगल्स का जलवा

रियल कबड्डी लीग सीज़न 3 में चौथे दिन भी खिलाड़ियों की रोमांचक परफॉर्मेंस बरकरार रही। दो दिलचस्प मैच वाले इस टक्कर के खेल ने फैंस को अपनी सीटों से खड़े होकर हूटिंग करने के लिए मजबूर कर दिया। इस दिन के पहले खेल में, जयपुर जगुआर का जोधाना वॉरियर्स के साथ दमदार मुकाबला हुआ। जोरदार परफॉर्मेंस वाले इस मैच का समापन जयपुर जगुआर ने 46-29 के अंतिम स्कोर के साथ जोधाना वॉरियर्स पर जीत के साथ किया। जोश और उत्साह से भरा हुआ यह मैच एक कड़ा मुकाबला साबित हुआ, क्योंकि दोनों ही टीम्स के खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपनी जी-जान लगा कर रख दी।

हाफ टाइम तक जोधाना वॉरियर्स पर 1 पॉइंट की मामूली बढ़त रखते हुए, जयपुर जगुआर ने अपने दूसरे हाफ में अविश्वसनीय कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ अद्भुत परफॉर्मेंस दी। खेल में एक मोमेंट पर जयपुर जगुआर के साहिल सिंह ने महफिल लूट ली, जिसके खिताब के रूप में प्रभावशाली 10 टैकल पॉइंट्स अर्जित करते हुए साहिल सिंह ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, जयपुर जगुआर के अनिल ने 11 सफल रैड्स और 1 टैकल पॉइंट के साथ अपना दमदार कौशल प्रदर्शित करते हुए 12 पॉइंट्स के साथ रैड का नेतृत्व किया। मैच गर्मजोशी से भर गया, जब जोधाना वॉरियर्स के सचिन और जयपुर जगुआर के दीपांशु खत्री को येलो कार्ड प्राप्त हुआ, जबकि साहिल सिंह को ग्रीन कार्ड मिला। तीखी नोक-झोंक के बावजूद, खेल भावना अंत समय तक ज्यों की त्यों कायम रही और प्रशंसकों को अंततः एक यादगार कबड्डी मुकाबला देखने को मिला।

यदि दिन के दूसरे खेल की बात करें, तो बीकाणा राइडर्स ने चंबल पाइरेट्स को 50-30 के शानदार स्कोर से हराकर लीग में अपनी जीत का दबदबा बनाए रखा। अपनी पिछली जीतों को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज बिकाना राइडर्स ने पूरे मैच में अपना अलग रुतबा बरकरार रखा। उन्होंने शुरू से ही खेल पर अपना नियंत्रण बनाकर रखा था और फिर मैच के अंत तक एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनिरुद्ध पंवार दूसरे गेम के स्टार के रूप में उभरे। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के साथ लगातार दूसरा ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार हासिल किया। इस मैच के दौरान उन्होंने 13 पॉइंट्स अर्जित किए, जिसमें 7 रैड पॉइंट्स और 6 रक्षात्मक टैकल पॉइंट्स शामिल थे। उनके अविश्वसनीय कौशल और रणनीतिक गेमप्ले ने बीकाणा राइडर्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिन के तीसरे खेल में अरावली ईगल्स ने सिंह सूरमा को कड़े मुकाबले के तहत औंधी पछाड़ लगाई। अरावली ईगल्स ने 7 पॉइंट्स की बढ़त बनाए रखी, क्योंकि टीम्स अपने हाफटाइम की ओर बढ़ रही थीं। अंतिम स्कोर 42-34 रहा, जिसमें अरावली ईगल्स के प्रशांत कुमार को मैच में 12 रैड्स के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। संजू ने भी 11 पॉइंट्स हासिल कर अपनी जीत पर मुहर लगा दी। सिंह सूरमा के हेमंत चौहान ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए 14 पॉइंट्स हासिल किए, जिसमें 12 रैड्स और 2 टैकल पॉइंट्स शामिल थे, लेकिन अपने प्रयासों में वे असफल रहे।

रियल कबड्डी लीग सीज़न 3 अपने रोमांचक मैचों और अविश्वसनीय प्रतिभाओं से लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, प्रशंसकों की भाग लेने वाली टीम्स से अधिक उत्साहजनक क्षणों और उत्कृष्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद भी बढ़ती ही जा रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »