NEW English Version

एक तारीख एक घंटा स्वच्छ भारत श्रमदान अभियान में सैकड़ो नागरिकों ने किया श्रमदान- स्वच्छता के सिपाहियों का हुआ सम्मान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वी जयंती के अवसर पर देशव्यापी जन आंदोलन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित नगर निगम पार्षदों अधिकारियों और कर्मचारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में सुरक्षबिहार चुहरपुर में बृहद श्रमदान किया गया। चुहरपुर सुरक्षा बिहार में बेसिक शिक्षा मंत्री ने सभी अधिकारी कर्मचारियों व नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सेवा करने का संकल्प दिलाया और श्रमदान करते हुए नगर निगम द्वारा सुरक्षा बिहार में पुलिस क्वार्टरों के पास पुराने कचरे के ढेर को विलुप्त कर सुंदर बाग के रूप में डेवलप करने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने सुरक्षा बिहार में जिलाधिकारी नगर आयुक्त और क्षेत्रीय पार्षदों के साथ कई पेड़ लगाकर गोद लिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह नगर आयुक्त अमित आसेरी मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में नगर निगम के सफाई कर्मचारी सतीश, राजू,  मोहन, श्रीमती कमलेश, श्रीमती राजो,  अरुण कुमार, श्रीमती सत्यवती अमित, श्रीमती सत्यवती, रमन, सादाजीवन, किरण, मुकुल पूनम और श्रीमती विरमा को सम्मानित किया गया

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में बोलते हुए  बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा मैं सेल्यूट करता हूं अपने सभी स्वच्छता के सिपाहियों को जिनकी मौजूदगी से हम सभी को स्वच्छ वातावरण मिलता है स्वच्छता के प्रति सेवा अभियान देशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिन प्रतिदिन ले रहा है सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व समझने की जरूरत है तभी स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सफल हो सकेगा उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अभियान के तहत नगर निगम के सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारी श्रमदान और सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »