NEW English Version

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के 300 से अधिक कर्मचारी ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ पहल के हिस्से के रूप में स्वच्छता अभियान के लिए एसएफएसी भवन में एकत्रित हुए

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अधीनस्थ कार्यालयों के साथ आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” पहल में भाग लिया।

गांधी जयंती से पहले, “मन की बात” के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक अनूठा आह्वान किया था। उन्होंने भारत के नागरिकों से ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ पहल हेतु 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे एक घंटे के लिए वृहद स्वच्छता अभियान में स्वेच्छा से भाग लेने की अपील की थी। प्रतिभागियों को इस महान उद्देश्य में उनके योगदान को इंगित करते हुए स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपनी तस्वीरें साझा करने के लिए भी कहा गया था। इस पहल को एक आदर्श “स्वच्छांजलि” या बापू को श्रद्धांजलि बताते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘हरेक व्यक्ति को स्वच्छता से संबंधित इस अभियान के लिए समय निकालना चाहिए और इसमें मदद करनी चाहिए’ और अपनी गली, पड़ोस या किसी पार्क, नदी, झील या अन्य सार्वजनिक स्थान में श्रमदान करना चाहिए।’

आज लघु कृषक कृषि-व्यवसाय संघ (एसएफएसी) भवन में डीए एंड एफडब्ल्यू द्वारा ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ पहल के हिस्से के रूप में आयोजित सफाई अभियान में विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

डीए एंड एफडब्ल्यू के सचिव श्री मनोज आहूजा ने हौज खास के सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया  में स्थित एसएफएसी भवन में स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ, कागज एवं इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट के थैलों को ट्रकों में चढ़ाया और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

डीए एंड एफडब्ल्यू के 300 से अधिक उत्साही कर्मचारी गलियारे, यार्ड, खिड़कियां, लिफ्ट और अन्य जगहों को साफ करने के लिए एसएफएसी भवन में एकत्र हुए।

बगीचे की पूरी तरह से सफाई की गई और मलबे, खरपतवार एवं हर प्रकार के जमा हुए कचरे को हटाया गया। इसके बाद, विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ समुदाय व कार्यस्थल के प्रति प्रतीकात्मक भावना एवं प्रतिबद्धता के रूप में नए पौधे भी लगाए।

देशभर के अधीनस्थ कार्यालयों ने इस पहल में भाग लेने के लिए कर्मचारियों एवं आम जनता को सफलतापूर्वक संलग्न किया। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु बाजार प्रांगणों, पार्कों, स्कूलों और सड़कों पर रणनीतिक रूप से कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए। डीए एंड एफडब्ल्यू ने विभिन्न अधीनस्थ कार्यालयों के सहयोग से आज सक्रिय रूप से 384 से अधिक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें कुल 7,262 लोगों ने भागीदारी की।

डीए एंड एफडब्ल्यू के सोशल मीडिया हैंडल पर ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ पहल के लिए एक सक्रिय सोशल मीडिया अभियान भी चलाया गया। इस मीडिया अभियान में फोटो कोलाज, वीडियो एवं रीलों के साथ वास्तविक समय के अपडेट शामिल थे, जिनमें विभाग के अधिकारियों को एसएफएसी भवन की सफाई करते हुए दिखाया गया था।

डीए एंड एफडब्ल्यू ने स्वैच्छिक भागीदारी, या “श्रमदान” को बढ़ावा देने के व्यापक लक्ष्य के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान (15 सितंबर-2 अक्टूबर) की सफलता के लिए कई गतिविधियां शुरू की हैं। इनमें विभागीय सुविधाओं, वाहनों, प्रवेश द्वारों, गलियारे, लॉबी और कैंटीन आदि की व्यापक सफाई शामिल है। सफाई के इन कार्यों को विभाग के सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय रूप से प्रदर्शित किया गया था।

श्री मनोज आहूजा के नेतृत्व में समय-समय पर कृषि भवन परिसर की सफाई की समीक्षा इस उद्देश्य के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। विभाग के अधिकारियों ने अपने स्वयं के कार्यस्थलों को साफ करने के लिए स्वेच्छा से काम किया। इसके अलावा, सामान्य प्रशासन अनुभाग ने कागज के उपयोग को कम करने हेतु भौतिक रूप से फाइलों की जांच करने जैसे अपशिष्टों की कटौती से संबंधित उपायों को भी प्रोत्साहित किया।

अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 की भावना के अनुरूप, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने भी एसएचएस के लिए अपने निरंतर सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं टिकाऊ पर्यावरण को बढ़ावा देने और मिट्टी के प्रदूषण को रोकने में पोषक अनाजों या श्री अन्न की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है।

एसएचएस अभियान का उत्सव कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित एक पेंटिंग प्रतियोगिता और 2 अक्टूबर को स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में एक रैली के साथ जारी रहेगा। इससे विभिन्न पीढ़ियों तक स्वच्छता के संदेश का प्रसार सुनिश्चित होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »