NEW English Version

विद्युत मंत्रालय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान का आयोजन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक तारीख एक घंटा एक साथ के आह्वान के अनुरूप , केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और संगठनों के अधिकारी और कर्मचारी श्रमदान करने के लिए एक साथ आए।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने आज, 1 अक्टूबर, 2023 को अपने नई दिल्ली कार्यालय में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई।

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती की पूर्व संध्या पर देश भर में चलाए जाने वाले मेगा स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में श्रमदान का नेतृत्व किया।

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने देश के सभी नागरिकों से राष्ट्रव्यापी अभियान में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ”स्वच्छ भारत की परिकल्पना में योगदान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हम सभी को नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।”

स्वच्छता पखवाड़ा 2023 की थीम कचरा मुक्त भारत है। इस अवसर पर बिजली क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा देश के गांवों और कस्बों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई हैं।

विद्युत मंत्रालय के विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार श्री आशीष उपाध्याय, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्रीमती परमिंदर चोपड़ा, नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री गुरदीप सिंह, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री के. श्रीकांत, ग्रिड इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री एसआर नरसिम्हन और केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद ने विद्युत मंत्रालय और मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न संगठनों के अन्य अधिकारियों के साथ आज इस श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »