NEW English Version

अदाणी विद्या मंदिर को 7वें एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

गुजरात: अदाणी विद्या मंदिर (एवीएमए) ने पर्यावरण के प्रति शिक्षा की लौ जगाने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहम मुकाम हासिल किया है। हाल ही में, एवीएमए ने 7वें एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल का पुरस्कार जीता, ये उपलब्धि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) न्यूयॉर्क के 78वें सत्र के अनुरूप है जो सतत शिक्षा के प्रति भारत के अटूट समर्पण और गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के सक्रिय रुख को दर्शाती है। अदाणी विद्या मंदिर ने शिक्षा से जुड़े खर्चों को कम करने के लिए कई प्रयास हैं जिससे छात्रों और उनके परिवारों लाभ मिल रहा है। ये लागत-बचत उपाय, परिवारों को समय के साथ बचत करने में सक्षम बनाते हैं जिसके बाद इस राशि तो उच्च शिक्षा में लगाया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल अपने पाठ्यक्रम-एकीकृत वृक्षारोपण गतिविधियों के माध्यम से जैव विविधता पर जोर देता है।

एवीएमए पारंपरिक शैक्षिक दृष्टिकोण से अलग अपने छात्रों में हमारे ग्रह के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस छात्रों को वृक्षारोपण, वेस्ट रिडक्शन और संरक्षण करने के लिए जागरुक करते हैं साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए एक अलग राह भी दिखाते है। इसके अलावा तकनीक, जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है। अदाणी विद्या मंदिर में पर्यावरण जुड़े रहने के सभी विक्लप मौजूद है।  सौर ऊर्जा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट मैनेजमेंट समेत जल संरक्षण और लैंडफिल प्रभाव को कम करने जैसे प्रयास शामिल है। एवीएमए मानता है कि स्थिरता एक विश्वव्यापी प्रयास है और एक स्थायी भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से वैश्विक भागीदारी जरुरी है। अदाणी विद्या मंदिर पहले ही यूनिसेफ के साथ मिल कर काम कर रहा है साथ ही यूनेस्को के साथ साझेदारी बनाने की प्रक्रिया में है।

अदाणी विद्या मंदिर यूनिसेफ के साथ सहयोग करने वाला गुजरात का एकमात्र निजी स्कूल है और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत एनएबीईटी द्वारा मान्यता प्राप्त अहमदाबाद का पहला निजी स्कूल है। स्कूल ने क्लाइमेट एक्शन समिट 2023 में भाग लेकर यूनिसेफ के साथ सहयोग किया है। एवीएमए, अहमदाबाद के दो छात्र, अलविना रॉय और गितांशु चावड़ा ने ब्राजील और चीन में एएफएस इंटरकल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रमों के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति अर्जित की है। हम आपको ये भी बता दें कि अदाणी फाउंडेशन ने टेमासेक फाउंडेशन (सिंगापुर) के साथ मिलकर एनआईई इंटरनेशनल एसटीईएम लीडरशिप प्रोग्राम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »