NEW English Version

फॉरएवर न्यू इंडिया ने पूजा हेगड़े के साथ अपने ऑटम/विंटर 2023 (A/W’23) कलेक्शन ‘ए टाइम फॉर ग्लैमर’ का अनावरण किया

अपनी कंटेम्पररी फैशन पेशकशों के लिए मशहूर फॉरएवर न्यू इंडिया ने अपने बहुप्रतीक्षित ऑटम/विंटर 2023 (A/W’23) कलेक्शन ‘ए टाइम फॉर ग्लैमर’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह नवीनतम कलेक्शन सभी मौसमों में मनाए जाने वाले उत्सवों और समारोहों के लिए पसंदीदा विकल्प, और साथ ही ग्लोबल डेस्टिनेशंस के लिए एक स्टाइलिश गेटवे बनने का वादा करता है। फॉरएवर न्यू इंडिया की ब्रांड एंबेसडर पूजा हेगड़े ने इस अविश्वसनीय कलेक्शन में अपना सिग्नेचर टच जोड़ा है। इस शानदार कलेक्शन की बहुमुखी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “जोखिम लेने से डरें नहीं, आखिरकार जोखिम ही फैशन को मज़ेदार बनाता है!”

साधारण परिधानों से समझौता करने के दिन गए। फॉरएवर न्यू का A/W’23 कलेक्शन वर्षभर के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विकल्पों की एक शानदार श्रृंखला की पेशकश करता है। जहाँ एक तरफ, इस कलेक्शन के गहरे लाल रंग अवसर विशेष के पहनावे को जीवंत रूप प्रदान करेंगे, वहीं दूसरी ओर मनोरम सनसेट ओम्ब्रे, गहरे रंग के फूलों और आकर्षक काले रंग के ग्लैमरस परिधान देखने वाले का मन मोह लेंगे, फिर चाहे कार्यक्रम कोई भी हो।

फैशन स्पॉटलाइट में कदम रखते हुए, फॉरएवर न्यू ने अपने बहुमूल्य ग्राहकों के लिए एक बहुमुखी कलेक्शन की पेशकश की है। जो लोग अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट की योजना बना रहे हैं, उनके लिए शानदार विकल्प के रूप में बोल्ड गिंगम प्रिंट्स या रुच्ड डिटेलिंग वाली मिनी ड्रेसेस उपलब्ध हैं। शांति और आराम के माहौल वाले समारोहों के लिए, विंटेज-इंस्पायर्ड फ्लोरल ड्रेसेस न सिर्फ गहन आकर्षण जोड़ती हैं, बल्कि आराम का एक आदर्श मिश्रण भी प्रदान करती हैं। दावतों में हाई-ग्लैमर का तड़का लगाते हुए फॉरएवर न्यू का कलेक्शन शानदार मखमली और खूबसूरत कट-आउट ड्रेसेस की पेशकश करता है, जिन्हें इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि वे देखने वाले के दिमाग में इसके प्रति अमिट छाप छोड़ें। फॉरएवर न्यू के A/W’23 कलेक्शन के इन अद्वितीय परिधानों को पहनने वाले के लिए भीड़ में सबसे अलग दिखना सुनिश्चित करता है, फिर चाहे अवसर कोई भी हो।

अपने नवीनतम अभियान के तहत, ब्रांड ने स्टाइलिश परिधानों की एक शानदार श्रृंखला की पेशकश की है, जिन्हें आज के ज़माने की समकालीन महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके एक से बढ़कर एक परिधानों को प्रदर्शित करके पूजा हेगड़े ने इस कलेक्शन की बहुमुखी प्रतिभा को बेहद खूबसूरती से उजागर किया है। चाहे आपको अपने चाहने वाले के साथ एक विशेष मुलाकात की तैयारी करना हो, या फिर एक ग्लैमरस गाला इवनिंग की शोभा बढ़ाना हो, एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के लिए पॉवर ड्रेसिंग कैरी करना हो, या फिर रेड कार्पेट पर पूरी भीड़ कर ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना हो, फॉरएवर न्यू का ‘ए टाइम फॉर ग्लैमर’ इन तमाम परिदृश्यों पर सहजता से खरा उतरता है। फैशन विकल्पों की अपनी विविध रेंज के साथ, फॉरएवर न्यू प्रत्येक महिला को तमाम अवसरों पर आत्मविश्वास के साथ अपने अनूठे व्यक्तित्व की पेशकश करने और देखने वाले पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ने के लिए सशक्त बनाना सुनिश्चित करता है।

यह कलेक्शन रिटेल आउटलेट्स के साथ ही साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है, ताकि इस शरद ऋतु या सर्दियों के मौसम में अपनी पसंद के परिधानों का इंतजार करने वाले ग्राहक अपनी पसंद के अनुकूल फैशन खजाने की खोज कर सकें।

वेबसाइट– https://www.forevernew.co.in

इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/forevernew_india/?hl=en

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »