NEW English Version

श्रीरामलीला और दशहरा को लेकर नगर निगम ने किये पुख्ता इंतिजाम-नगर आयुक्त ने जारी किया अलर्ट-अधीनस्थों को भव्य श्रीरामलीला और दशहरा के लिये सौपेंदायित्व-निगम अधिकारियों ने श्री रामलीला कमेटी के साथ किया निरीक्षण

अलीगढ़ नगर निगम सीमान्तर्गत अचल ताल स्थित रामलीलाल भवन, भमौला रामलीला, बरौला जाफराबाद रामलीला, चंदनिया रामलीला स्थल के साथ-साथ शहर के अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाली परम्परागत रामलीला महोत्सव और रावण दहन स्थल पर नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये भव्य और आकर्षक व्यवस्थाओं को श्री रामलीला कमेटी व नुमाइश ग्राउण्ड में कराने का वादा किया है। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव की पम्परागत व्यवस्थाओं में कमी और लापरवाही बिल्कुल बरर्दाश नहीं की जायेगी रामलीला महोत्सव अवधि और दशहरा के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्राओं पर नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिये अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सुपर नोडल अधिकारी बनाया गया है साथ ही 04 सेक्टरों में 04 नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबंधक जल,मुख्य अभियन्ता,प्रभारी लाइट सहित 45 अधिकारी/कार्मिकों सहित 520 सफाई कर्मचारियों की 80 क्यूक एक्शन टीमें बनायी गयी है जो दशहरे तक निरंतर एक्टिव रहेगी। शोभा यात्रा के मार्ग, रावण दहन स्थल पर  नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थओं पर फीडबैक व समस्या को देखते हुये नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 को निरंतर एक्टिव रखा जायेगा और नाइट स्वीपिंग के लिये 50 कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें रामलीला अवधि में लगायी जायेगी।

मंगलवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य अभियंता यांत्रिक मनोज प्रभात अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव मीडिया सहायक अहसान रब ने रामलीला ग्राउंड पहुँचकर रामलीला कमेटी को आश्वस्त किया परंपरागत व्यवस्थाओं को नगर निगम चौक चौबंद तरीके से समय से पहले कराएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि  नगर निगम स्तर से नुमाइश मैदान में लगाये जाने वाले जनरेट व प्रकाश व्यवस्था को भीड़ समाप्त होने प्रकाशवान रखने व श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर जनरेटर, लाइट आदि की व्यवस्था की कड़ी हिदायत प्रभारी पथ प्रकाश मनोज कुमार प्रभात को दी गयी है।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सभी रामलीला मंच स्थलों पर प्रतिदिन विशेष सफाई व्यवस्था, फॉगिग कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिये जिम्मेदारी दी गयी है। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों, सड़क एवं सड़क की पट्टरी पर कहीं भी जल भराव की कोई स्थिति न हो और यह भी सुनिश्चित करायेगें की जलकल संस्थान में पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर भरे हुये उपलब्ध रखे ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। प्रमुख धार्मिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर भी खड़े कराया जाना सुनिश्चित करायेगें।

मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों, सड़क एवं सड़क की पटरियों पर कही भी तथा मार्गो में कोई गड्डा, पुलिया, स्लैव आदि क्षतिग्रस्त न हो श्रद्धालुओ के आवागमन के सभी मार्गो पर पैच वर्क तत्काल करायेगें। सभी एसएफआई रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलो पर आयोजित होने वाली सभाओं/भण्डारा के आस-पास सफाई की विशेष व्यवस्था और कूड़ा उठाने के लिये उत्तरदायी होगें और दोनो पारियों में धार्मिक स्थलों व मार्गो पर विशेष सफाई व चूना छिड़काव के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी भी होगें। समस्त जोनल अधिकारी सभी शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट व कार्यक्रम स्थल पर अपने अपने जोन के अनुसार नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें।

पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों के आस-पास के मार्गो, भण्डरा स्थल, कैम्पों एवं बाजारों से आवारा पशुओं व मृत पशुओं की शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर निस्तारण करायेगें और रामलीला के समय व रावण दहन के समय अतिरिक्त टीमें लगाकर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा रामलीला और रावण दहन स्थल पर व्यवस्थाओं को अभी से कराए जाने के लिए रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है गत वर्ष की भांति इस वर्ष नगर निगम स्तर से उम्दा इंतजाम कराए जाने का प्रयास किया।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने कहा नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के सभी अधिकारियों ने रामलीला को भव्य रूप से मनाने के लिए नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को उम्दा तरीके से करने का आश्वासन दिया है उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है नगर निगम परंपरागत व्यवस्थाओं को उम्दा तरीके से कराएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »