NEW English Version

वर्धन पुरी की गुलाब का शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर !

वर्धन पुरी की हालही में  दो फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं और वह ब्लॉक पर रिलेटिवली फ्रेश थीं, और वर्धन दिन प्रति दिन एक्टिंग में परिपक्व हो रहे । उनकी अगली फिल्म गुलाब का हाल ही में प्रतिष्ठित शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ जिस जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लोग खड़े होकर इस फिल्म की सराहना कर रहे थे।

गुलाब में वर्धन और ‘ए सूटेबल बॉय’ फेम तान्या मानिकतला की ताज़ा जोड़ी नज़र आएगी । यह फिल्म लोकप्रिय बंगाली फिल्म निर्देशक संजय नाग द्वारा निर्देशित और एंडेमोल शाइन इंडिया और टेन इयर्स यंगर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। शिकागो में अपनी वैश्विक यात्रा शुरू करने के बाद, यह फिल्म अब दुनिया भर के अन्य प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में जाएगी।

वर्धन शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव को अटेंड नहीं कर पाए परन्तु वे  गर्व और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। इस उपलब्धि से उत्साहित वर्धन ने कहा, “गुलाब नाम की मेरी फीचर फिल्म का कल प्रतिष्ठित शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। मैं प्रीमियर में शामिल नहीं हो सका क्योंकि मैं इस समय मुंबई में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। हालाँकि, मैंने अमेरिकी मीडिया से टीम और अपने दोस्तों से सुना है कि फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है और स्क्रीनिंग के दौरान खड़े होकर तालियां बजायी हैं।”

अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहते हैं, “ईमानदारी से कहूं तो मैं फिल्म के अन्य प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने और फिर जल्द से जल्द वैश्विक दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने का इंतजार नहीं कर सकता। संजय नाग सर, निर्माता – एंडेमोल शाइन इंडिया, सीमा और जहांनारा और मेरी सह-कलाकार तान्या मानिकतला, उज्जवल चोपड़ा, राहुल बग्गा और पाओली डैम और मैं इन हालिया डेवलोपमेन्ट से रोमांचित हैं और फिल्म पर बहुत गर्व करते हैं।” वर्धन जैसे उभरते सितारे के लिए इस तरह का वैश्विक मंच मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।” मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »