NEW English Version

5 घंटे मैराथन निरीक्षण कर नगर आयुक्त ने श्री रामलीला और दशहरा के इंतजामों की नब्ज़ को देखा-अधीनस्थों को जमकर पढ़ाया इंदौर की ट्रेनिंग का पाठ

बुधवार को नगर आयुक्त ने सुबह 6:00 से 10:45 बजे तक अपने मैराथन निरीक्षण के 8 अक्टूबर से शुरू हो रही श्री रामलीला और दशहरे के त्यौहार और शोभायात्रा को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था पेयजल व्यवस्था पैच वर्क का निरीक्षण किया। रामघाट रोड पर सफ़ाई में सुधार न होने, नाले में फ्लोटिंग मटेरियल भरे होने खुले में कचरा जलता मिलने पर नाराजगी जताते हुए एसएफआई अनिल आजाद और योगेंद्र यादव से इंदौर में सफाई व्यवस्था की ट्रेनिंग लेने के बाद अपने वार्ड में क्या सुधार किया के बारे में पूछा मौके पर नगर आयुक्त ने नाराजगी भरे लहजे में कहा स्वच्छता की ट्रेनिंग इंदौर जैसे स्वच्छ शहर से लेकर लौटे हो फिर भी कोई सीख नहीं ली।

श्री रामलीला और दशहरे के अवसर पर नगर निगम इंतजारों को चाक चौबंद ढंग से करने के लिए नगर आयुक्त ने बुधवार सुबह निगम अधिकारियों के साथ रामघाट रोड मीनाक्षी पल दुबे का पड़ाव रामलीला ग्राउंड, केवलबिहार, मेलरोज़ बाईपास जीटी रोड फल मंडी, नुमाइश ग्राउंड क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अभियान चलाकर नगरीय क्षेत्र में विशेष रूप से रामलीला और दशहरे की शोभा यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह पड़े निर्माण सामग्री को जब्त करने अवैध क्रॉस बैनर हटाने पार्षद  योगेश सिंघल के अनुरोध पर जीटी रोड शहंशाह होटल के पास नाले की सफाई, एसएफआई बीट प्लान अपने साथ रखें केवलबिहार में बने डलाव घर का फेस चेंज करने के लिए आवश्यक निर्माण करने के निर्देश दिए।

प्रीमियम नगर गांधीनगर गुरु नानक नगर महेंद्र नगर के ड्रेनेज पानी को रेलवे विभाग द्वारा ट्रेक निर्माण करने के लिए नाला बंद कर नगर निगम भूमि पर कब्जा करने व क्षेत्र में जल भराव होने पर गंदगी होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश के प्रकरण का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त नौरंगाबाद छावनी रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और मौके पर उन्होंने प्रोजेक्ट इंजीनियर को तत्काल कराई जा रहे निर्माण को रोकने के निर्देश दिए साथ ही साथ उन्होंने मौके पर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह व महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा को रेलवे विभाग के आला अधिकारियों के साथ समन्वय और वार्ता कर इस समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों को पूर्ण रूप से अश्वत किया रेलवे विभाग से इस संबंध में उच्च स्तरीय वार्ता की जाएगी और जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा रेलवे विभाग द्वारा बिना नगर निगम की जानकारी में डाले खुदाई के काम करने से प्रीमियम नगर गांधीनगर गुरु नानक नगर महेंद्र नगर व आस पास ड्रेनेज व्यवस्था बाधित हो गयी है मौके पर जाकर रेलवे के प्रोजेक्ट इंजीनियर को तत्काल काम रोकने के साथ साथ अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जल निकासी कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस प्रकरण के स्थाई समाधान के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों से भी वार्ता कर समाधान किया जाएगा

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया नगरीय क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर होने वाली श्री रामलीला और परंपरागत रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद तरीके से नगर निगम कराएगा इसके लिए नगर निगम ने सभी थाना वाइज़ 04 सेक्टर प्रभारी तैनात किए हैं नगर निगम की सभी व्यवस्थाओं के लिए 4 सेक्टर बनाए गए हैं।

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता यांत्रिक मनोज प्रभात अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »