NEW English Version

आरईसी ने 54-ईसी बांड के निवेशकों के लिए मोबाइल ऐप ‘सुगम आरईसी’ लॉन्च किया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CR6K.jpg

ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम की महारत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड ने आरईसी के 54-ईसी पूंजीगत लाभ कर छूट बांड में मौजूदा और भावी निवेशकों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया  है। ‘सुगम आरईसी’ नाम का यह मोबाइल ऐप निवेशकों को आरईसी 54ईसी बांड में उनके निवेश का पूरा विवरण प्रदान करेगा।

‘सुगम आरईसी’ ऐप के जरिए निवेशक अपने ई-बॉन्ड प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे, नए निवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे, केवाईसी अपडेट करने से संबंधित महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे और कॉल/ईमेल/व्हाट्सएप के माध्यम से आरईसी के निवेशक सेल से भी जुड़ सकेंगे।

मोबाइल एप्लिकेशन को एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

एप्लिकेशन को त्वरित और आसान डाउनलोड के लिए लिंक नीचे दिए गए हैं:

एंड्रॉइड पर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rec.org

आईओएस पर: https://apps.apple.com/in/app/sugam-rec/id6468639853

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026FKB.jpeg

’सुगम आरईसी’ आरईसी की कई डिजिटल पहलों में से एक है।

धारा 54-ईसी बांड क्या हैं?

धारा 54ईसी बांड एक प्रकार के निश्चित आय वाले वित्तीय उपकरण है जो आयकर अधिनियम की धारा 54ईसी के माध्‍यम से निवेशकों को पूंजीगत लाभ के तहत कर छूट प्रदान करता है।

आरईसी लिमिटेड के बारे में जानकारी:

आरईसी लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनी (एनबीएफसी) है, जो पूरे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। इसकी स्‍थापना 1969 में हुई थी, जिसके संचालन के पचास वर्ष से अधिक हो गए हैं। यह राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों, केंद्र/राज्य बिजली उपयोगिताओं, स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों, ग्रामीण विद्युत सहकारी समितियों और निजी क्षेत्र की उपयोगिताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसकी व्यावसायिक गतिविधियों में संपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र मूल्य श्रृंखला में परियोजनाओं के साथ-साथ उत्पादन, पारेषण, वितरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा में भी विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं के लिए वित्‍त पोषण शामिल है। आरईसी के वित्‍त पोषण से भारत में हर चौथा बल्ब रोशन होता है। आरईसी ने हाल ही में बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के वित्त पोषण में भी कार्य करना प्रारंभ किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »