NEW English Version

प्रयागराज में शॉपर्स स्टॉप ने की अपनी शानदार शुरुआत

भारत का प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग ओमनीचैनल डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप, प्रयागराज के सिविल लाइन्स में अपने नए स्टोर की शुरुआत के साथ, नवरात्रि के शुभ मौके पर एक ख़ास आकर्षण जोड़ने के लिए तैयार है। इस सीज़न, शॉपर्स स्टॉप कस्टमर्स को अपने लेटेस्ट स्टाइल्स और फैशन ट्रेंड्स के साथ, नवरात्रि की तैयारियों के लिए आमंत्रित कर रहा है।

लॉन्च के मौके पर बात करते हुए शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के कस्टमर केयर एसोसिएट, ईडी और सीईओ श्री कवींद्र मिश्रा ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है। हम प्रयागराज में एक दमदार प्रवेश करना चाहते थे, और यह स्टोर उसी दिशा में एक कदम है। हाइपरलोकल कस्टमर आउटरीच स्ट्रेटेजी पर चलते हुए, हमने शहर के विभिन्न हिस्सों में कस्टमर्स की प्राथमिकताओं के आधार पर, स्टोर में प्रोडक्ट की पेशकश को पर्सनलाइज कर दिया है। हमने पिछले कुछसालों में अपने कस्टमर्स को आसान और बेहतर सर्विस सपोर्ट शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इस क्षेत्र में अपने ब्रांड की उपस्थिति और मार्केट शेयर बढ़ाकर, हम देशभर के बाजारों में अपनी हाई कस्टमर लॉयल्टी और ब्रांड रिकॉल दक्षता को अधिक मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं।”

प्रयागराज स्टोर, पर्सनल शॉपर्स के लिए एक बेहतर और पर्सनलाइज्ड शॉपिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। इस सर्विस के साथ-साथ, शॉपर्स स्टॉप एक लक्जरियस पर्सनल शॉपर्स लाउंज भी पेश करता है, जिसे कस्टमर्स को बेमिसाल मेहमाननवाज़ी का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह स्टोर एक्सक्लूसिव प्राइवेट ब्रांड कलेक्शंस की पेशकश करता है, जो आपकी यूनिक स्टाइल प्राथमिकताओं के साथ मेल खाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।शॉपर्स स्टॉप का प्रीमियम मेम्बरशिप प्रोग्राम, फर्स्ट सिटीजन क्लब, कस्टमर लॉयल्टी को बढ़ावा देने का प्रयास करता है, जो उन्हें एक्सक्लूसिव ऑफर्स का लाभ उठाने की स्वतंत्रता देता है। प्रयागराज स्टोर ब्यूटी मास्टरक्लास, मेक-ओवर
सर्विसेज़, स्किनकेयर कंसल्टेशन, फ्रेग्रेन्स डिस्कवरी स्टेशंस, गिफ्टिंग और पर्सनलाइजेशन सर्विसेज प्रदान करेगा।

शॉपर्स स्टॉप, भारत में तेजी से बढ़ते रिटेल इंडस्ट्री को सेवा देने के लिए लगातार विकसित हुआ है। स्टोर में मैक, लोरियल, मेबेलिन, कलरबार, लैक्मे, शुगर, के ब्यूटी, बीवीएलजीएआरआई, अरमानी, वर्साचे, प्रादा, वाईएसएल,सीके, डेविडॉफ, चोपार्ड, बॉस, ह्यूगो, राल्फ, सीके, एमवीएमटी, बॉस, एम्पोरियो अरमानी, एमके, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, डीजल, रेबन, टॉमी, गेस, रेअरिज्म, एएनडी, मैडम, वेरो मोडा, ओनली, लेविस, बिबा, डब्ल्यू, लिबास, रेयर रैबिट, जैक एंड जोन्स, सेलेक्टेड, कलरप्लस, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन, यू.एस. पोलो और सेलियो जैसे कई कैटेगरी के 500 से अधिक बेहतरीन इंटरनेशनल, नेशनल और एक्सक्लूसिव ब्रांड्स एक ही छत के नीचे मौजूद हैं।

श्री मिश्रा ने आगे कहा, “शॉपर्स स्टॉप में माहौल काफी उत्साहजनक है, और हम हमारी विस्तार योजनाओं को लेकर
बेहद उत्सुक बने हुए हैं।”

इस महत्वपूर्ण फेस्टिव सीजन में, प्रयागराज के एकदम नए स्टोर पर प्रीमियम ब्रांड्स, ट्रेंडी फैशन और यूनिक स्टाइल का
आनंद लेते हुए, शॉपर्स स्टॉप के साथ नवरात्रि का जश्न मनाना न भूलें।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »