NEW English Version

मीडिया से मुखातिब हुई ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ की स्टारकास्ट

देशभर में जल्द रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को लेकर लोगों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने स्टारकास्ट के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था, जहां पर सितारों ने मीडिया से फ़िल्म को लेकर तमाम बातें साझा कीं।

उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म का निर्माण गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी ने साझा तौर पर किया है जबकि इस फ़िल्म के निर्देशन की कमान राजन लायलपुरी ने संभाली है। यह फ़िल्म 13 अक्तूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

ग़ौरतलब है कि ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ की कहानी को एक बेहद अलहदा अंदाज़ में पेश किया गया है और फ़िल्म के सभी कलाकारों ने अपने उम्दा अभिनय से फ़िल्म को और भी देखने लायक बना दिया है। जिस अंदाज़ में फ़िल्म को शूट किया गया है, वो भी दर्शकों को हैरत में डाल देगा।

इस फ़िल्म के ज़रिए जनमेजाया सिंह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके अलावा इस फ़िल्म में रितुपर्ण सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, ज़ाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। मेकर्स का मानना है कि इतने उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई यह फ़िल्न यकीनन दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म के गीतों को एक से बढ़कर एक गायकों ने अपनी सुमधुर आवाज़  से सजाया है जिनमें बप्पी लहिड़ी, शान, रेगो बी, पलक मुच्छल, अलगा याग्निक, सना अजीज़ और अनूप जलोटा का शुमार है। फ़िल्म का संगीत सारेगापा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा। यह अपने आप में इसलिए अनूठा है क्योंकि बप्पी लहिड़ी द्वारा प्राप्त पहले  प्लेटिनम डिस्क एलबम ‘लिटिल स्टार’ को सारेगामा ने ही रिलीज़ किया था। अब बप्पी लहिड़ी के पोते रेगो बी का पहला बॉलीवुड गाना भी इसी लेबल द्वारा जारी किया जा रहा है।

ग़ौरतलब है कि 13 साल के रेगो बी का संगीत जगत से गहरा ताल्लुक है क्योंकि वो जाने-माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी के पोते भी हैं। फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का गीत ‘सेवा सेवा’ इसलिए भी अभूतपूर्व है क्योंकि रेगो बी पहले ऐसे गायक के रूप में सामने आए हैं जिन्होंने अपने ही दादाजी द्वारा बनाई धुन पर आधारित एक गाने को अपनी आवाज़ दी है। उल्लेखनीय है कि रेगो बी लहिड़ी परिवार की चौथी पीढ़ी के गायक है जिन्होंने बतौर गायक बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। यही बात इस गीत को और भी ख़ास बना देती है। रेगी बी ने अपनी संगीतमय सफ़र की शुरुआत सारेगामा नामक मशहूर लेबल के साथ शुरू की है जिससे लहिड़ी परिवार का गहरा ताल्लुक रहा है।

‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के निर्माता गोविंद बंसल ने इस मौके पर कहा, “हमारा मक़सद एक ऐसी फ़िल्म बनाना रहा है जो ना सिर्फ़ लोगों को पसंद आए, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू जाए। अगर आप अद्भुत कहानी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह फ़िल्म ज़रूर देखें।”

फ़िल्म की निर्माता रीमा लहिड़ी ने कहा, “हम इस फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर काफ़ी उत्साहित महसूस कर रहे हैं और हम सभी दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हैं।”

इस मौके पर फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के निर्देशक राजन लालयपुरी ने कहा, “आप सभी हम तुम्हें चाहते हैं की जादुई दुनिया में खोने के लिए तैयार हो जाइए। हमारे फ़िल्म के सभी कलाकारों ने फ़िल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से इसे और भी दर्शनीय बना दिया है। 13 अक्तूबर को आप भी इस फ़िल्म को देखना ना भूलें।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »