NEW English Version

वेदांता एल्यूमिनियम ने पॉवर और ट्रांसमिशन इंडस्ट्री के लिए उन्नत वायर रॉड्स लॉन्च किए

भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने उन्नत वायर रॉड्स की नई रेंज टी4, एएल59 और 8 ट्रिपल एक्स सिरीज प्रस्तुत की है। ये उत्पाद वैश्विक पावर और ट्रांसमिशन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेंगे। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित केबल एंड वायर फेयर 2023 के पहले दिन अपने नए उत्पादों को लांच किया। असाधारण प्रदर्षन के लिए निर्मित नई रेंज अत्याधुनिक कॉन्टिन्युअस कास्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए तैयार की गई है। इन उत्पादों का उपयोग ऑटोमोटिव, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में भी हो सकेगा।

टी4 अलॉय रॉड ग्राहकों को लो-सैग हाई स्ट्रेंथ, हाई ड्रॉएबिलिटी और ज्यादा टिकाऊपन जैसे फायदे देती है। ये गुण इस उत्पाद को हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन ग्रिड में इस्तेमाल के साथ ऑप्टिकल फाइबर कम्पोजिट ओवरहेड वायर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसके अलावा एएल59 अलॉय रॉड का स्ट्रेंथ-टू-वेट रेश्यो भी अधिक है। इसका पावर इवैकुएशन बेहतर है और करंट प्रवाहित कर पाने की क्षमता भी काफी ज्यादा है। ये गुण इस उत्पाद को लंबी अवधि तक टिकने वाली केबल व कंडक्टर के उत्पादन में प्रयोग किए जाने योग्य बना देते हैं। 8 ट्रिपल एक्स सिरीज की वायर रॉड असाधारण जंग-रोधी गुणों से युक्त है जिससे विनिर्माण, परिवहन व आर्किटेक्चर क्षेत्रों के लिए इसकी बहुत अहमियत है क्योंकि इन क्षेत्रों में लचीलापन व स्थायित्व का उत्तम संतुलन जरूरी है।

इसके अलावा वेदांता एल्यूमिनियम उच्च गुणवत्ता के इलेक्ट्रिकल कंडक्टर (ईसी)-ग्रेड वायर रॉड की विविध रेंज विभिन्न आकारों में प्रस्तुत करती है जिनमें 7.6 एमएम, 9.5 एमएम, 12 एमएम और 15 एमएम के साथ ही अलॉय वायर रॉड एवं फ्लिप कॉइल्स शामिल हैं। इनका उत्पादन करने के लिए दुनिया की श्रेष्ठ तकनीकें कॉन्टिन्युअस-प्रोपर्जी (इटली) और साउथवायर (यूएसए) जैसी अग्रणी कंपनियों से प्राप्त की जाती हैं। वेदांता एल्यूमिनियम दुनिया की उन कंपनियों में से एक जिनके पास शीर्ष-क्वालिटी के एल्यूमिनियम उत्पादों का सबसे बड़ा संकलन है। वेदांता एल्यूमिनियम के बेहतरीन उत्पादों में रेस्टोरा (भारत का पहला लो-कार्बन, ’ग्रीन’ एल्यूमिनियम), बिलेट्स, प्राइमरी फाउंडरी अलॉय (पीएफए), स्लैब, इनगॉट, रोल्ड प्रोडक्ट, फ्लिप कॉइल, हॉट लिक्विड मेटल शामिल हैं।

इस लांच पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ श्री जॉन स्लेवन ने कहा, ’’इलेक्ट्रिकल उद्योग के लिए एल्यूमिनियम महत्वपूर्ण कच्चा माल है। यह भरोसेमंद व स्वच्छ ऊर्जा तक दुनिया को पहुंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है तथा सस्टेनेबल भविष्य की ओर परिवर्तन को गति देता है। वेदांता एल्यूमिनियम में हम उद्योग जगत की उभरती जरूरतों के मुताबिक अपनी पेशकश को निरंतर विकसित करते रहते हैं। पावर और ट्रांसमिशन उद्योग के विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए हम बहुत खुशी के साथ टी4, एएल59 और 8 ट्रिपल एक्स अलॉय रॉड प्रस्तुत कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के साथ सहयोग करते हुए उन्हें कस्टमाइज, उच्च गुणवत्ता युक्त समाधान मुहैया कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। नए उत्पाद उत्कृष्टता के प्रति हमारी कटिबद्धता के परिचायक हैं।’’

वेदांता एल्यूमिनियम का विविधतापूर्ण प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित है, जो उच्च गुणवत्ता का परिचायक है। दुनिया भर में मान्य एन्वायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन (ईपीडी) ने कंपनी के उत्पादों को पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल घोषित किया है। इस सत्यापन के लिए उत्पादों को कड़े लाइफ साइकल असेसमेंट (एलसीए) से गुजरा गया। इन उत्पादों ने ऊर्जा की खपत, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन, पानी का उपयोग और अपषिष्ट उत्सर्जन जैसी अनेक कसौटियों पर उम्दा प्रदर्शन किया। इसके अलावा एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) ने भी झारसुगुडा, ओडिशा स्थित कंपनी के संयंत्र को हाई सस्टेनेबिलिटी परफॉरमेंस दर्शाने के लिए प्रमाणपत्र दिया है। दुनिया भर में सस्टेनेबिलिटी का यह प्रतिष्ठित संकेतक है।

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद डिजाइन और नवप्रवर्तन रणनीति के केंद्र में सदैव उपभोक्ता रहते हैं। उत्पाद विकास के अतिरिक्त कंपनी ग्राहकों के साथ करीबी से काम करते हुए निर्बाध डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग को पोषित करती है और उद्योग जगत के अग्रणियों के संग तकनीकी विशेषज्ञता साझा करती है। इस वर्ष के शुरु में कंपनी ने 12 एमएम वायर रॉड लांच की थी जिसे ग्राहकों से बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। इंजीनियरिंग कौशल, अनुसंधान और विकास की गहन क्षमताओं, सक्रिय इनोवेशन सेल, सेंटर ऑफ क्वालिटी एक्सीलेंस तथा कस्टमर टेक्निकल सर्विस (सीटीएस) के साथ कंपनी अनेक संसाधनों से लैैस है और 50 से ज्यादा देशों में अपने वैश्विक उपभोक्ता आधार की उभरती मांगों को पूरा करने में सक्षम है।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स, एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »