NEW English Version

इंडेक्स और अमलतास समूह ने सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी

विधानसभाओं क्षेत्र क्रमांक 2 व 3 से स्वस्थ इंदौर मिशन में इंडेक्स और अमलतास समूह के डॅाक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ दी सेवाएं

इंडेक्स और अमलतास समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया का मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया सम्मान

मां कनकेश्वरी मैदान पर सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर, जांच के बाद ऑपरेशन-दवाई सब निशुल्क

इंदौर: स्वच्छता के बाद अब इंदौर को स्वास्थ्य की राजधानी बनाने की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इंदौर की दो विधानसभा में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य कुंडली बनाने की शुरुआत की थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 2 और 3 के रहवासियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है।इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ  विधानसभाओं क्षेत्र क्रमांक 2 व 3  में पहुंचकर मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की और स्वस्थ इंदौर मिशन की शुरुआत हुई थी। 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का  मां कनकेश्वरी मैदान पर आयोजित किया।मंत्री तुलसीराम सिलवाट सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता भी शिविर में शामिल हुए।इंडेक्स और अमलतास समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया का मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने  सम्मान किया।

शिविर में जांच कराने वालो की भारी भीड़ भी कनकेश्वरी मैदान में जुटी 

रविवार को कनकेश्वरी मैदान में प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगाया है। इस शिविर में इंडेक्स और अमलतास समूह के हॉस्पिटल के जाने माने चिकित्सक शामिल हुए।जहां 700 से डॉक्टर और तीन हजार स्वास्थ्यकर्मी और कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है। स्वास्थ्य शिविर में 50 हजार लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था की गई थी। यह शिविर पहले पिछले महीने आयोजित होना था, लेकिन बारिश के कारण नहीं हो पाया। इस स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस रहे। सुबह ९ बजे से शाम ४ बजे तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर ही चिकित्सको द्वारा उनको दवा का वितरण भी किया । इस शिविर की शुरुआत सुबह से हो गई है। शिविर में जांच कराने वालो की भारी भीड़ भी कनकेश्वरी मैदान में जुट गई। शिविर के लिए पहले से ही तैयारियां हो गई इसके चलते बड़े-बड़े डोम लगाकर मरीजो का परीक्षण किया जा रहा है।

विधानसभा 2 और 3 में इंडेक्स समूह के स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से बनी स्वास्थ्य कुंडली

विधानसभा में आने वाले एक-एक घर के एक-एक सदस्य की न केवल स्वास्थ्य कुंडली बनेगी, बल्कि उनका नि:शुल्क इलाज भी होगा। इंडेक्स और अमलतास समूह भी इस महाअभियान का हिस्सा बना है। इंडेक्स और अमलतास समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया,डायरेक्टर आर एस राणावत,डीन डॅा.जीएस पटेल,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.स्वाति प्रशांत ने स्वास्थ्य शिविर के महाअभियान की सराहना की। इंदौर शहर में रक्तदान शिविर के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इंदौर शहर के हर महाअभियान में इंडेक्स समूह की भागीदारी और सहयोग भी इस तरह जारी रहेगा।

सुबह से ही मरीजों का आना शरू

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह से ही यहां मरीजों का आना शुरू हो गया था। कोई अपनी पुरानी बीमारी की फाइलें लेकर आ रहा था तो कोई जांच कराने आ रहा था। सुबह 9 बजे स्वास्थ्य शिविर में पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया था। विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय सुबह से खुद स्वास्थ्य शिविर संबंधी तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए।देश में इतने बड़े स्तर पर अभी तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नहीं किया गया है। इंदौर में लगभग 1 हजार डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ घर-घर जाकर एक मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर स्वास्थ्य कुंडली बनाएंगे।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में स्वस्थ इंदौर की शुरुआत होगी। 8 अक्टूबर तक दोनों विधानसभा के पांच-पांच वार्डों में स्थानीय डॉक्टर, निजी अस्पताल का स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य दूत बन घर-घर गए।  देशभर के 250 से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। इनमें कैंसर, हृदय, किडनी, लीवर आदि के विशेषज्ञ डॉक्टर और सर्जन ने मरीजों को मार्गदर्शन दिया। इस प्रकल्प के समन्वयक नीरामया सेवा फाउंडेशन के संचालक रामेश्वर नाइक है।

गंभीर बीमारियों के आपरेशन होंगेस्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा लंबे समय से तैयार की जा रही थी, क्योंकि इसमें गंभीर बीमारियों के आपरेशन भी होना है, जिन्हें पुरानी बीमारी है या जिन्हें आपरेशन की आवश्यकता है, उनका इलाज शहर के नामी अस्पतालों में करवाया जाएगा, इसके लिए उन्हें अलग से तारीख दी जाएगी। उनका इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे और नियमित फालोआप भी हो सकेगा। प्रदेश में यह पहला ऐसा शिविर है, जो एक दिन ना होकर सतत चलेगा। इस दौरान मरीजों का इलाज किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »