NEW English Version

ब्रिटानिया गुड डे ने विश्व मुस्कान दिवस® पर अपनी कुकीज़ में क्लेफ्ट मुस्कान को शामिल करके संदेश दिया- “मुस्कान का हर एक रूप अपने आप में अनोखा है”

भारत के सबसे बड़े कुकी ब्रैंड, ब्रिटानिया गुड डे ने इस विश्व मुस्कान दिवस® पर सकारात्मकता और सबको साथ लेकर चलने के अपने समर्पण भाव को प्रखर रखते हुए एक दिल छू लेने वाले ‘क्लेफ्ट कुकी कैंपेन’ का अनावरण किया है। ब्रिटानिया गुड डे को असंख्य मुस्कुराहटों से सजी अपनी प्रतिष्ठित कुकीज़ के लिए विशेष रूप से पसंद किया जाता है। इस प्रकार, अपनी विविधता और सबको साथ लेकर चलने के अनुरूप ब्रैंड ने उन बच्चों की मुस्कुराहट को समर्थन दिया है, जिनका जन्म कटे होंठ और तालु के साथ हुआ है।

दुनिया भर में कटे होंठ के साथ जन्म की सबसे अधिक घटनाओं में से एक के रूप में भारत लम्बे समय से जूझ रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण यहाँ की विशाल जनसंख्या को समझा जा सकता है, जहाँ सालाना लगभग 35,000 बच्चे इस स्थिति के साथ जन्म लेते हैं। क्लेफ्ट्स, जिसमें ऊपरी होंठ और / या मुँह के तालु में गैप शामिल होता है, यह एक ऐसी प्रचलित जन्म स्थिति है, जिसे सभी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमियों में देखा जाता है।

इस विश्व मुस्कान दिवस पर, ब्रिटानिया गुड डे ने मैककैन वर्ल्ड ग्रुप के सहयोग से, अपनी प्रिय कुकीज़- ‘क्लेफ्ट कुकीज़’ के एक विशेष संस्करण की पेशकश की है। यह पहल सीमित-संस्करण पैक्स को निर्मित करने पर जोर देती है, जिसमें से प्रत्येक को क्लेफ्ट स्माइल कुकीज़ से सजाया गया है। ऐसी कुकीज़, जो स्पष्ट मुस्कान की झलक पेश करती हैं, और मुस्कुराहट की विविध श्रृंखला में सहजता से जुड़ती हैं। लम्बे समय से गुड डे की श्रृंखला की शोभा बढ़ाने वाली ये कुकीज़ मुस्कुराहट के एकीकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। 6 करोड़ से अधिक इन विशेष पैक्स का निर्माण ब्रिटानिया के रंजनगांव स्थित आधुनिक प्लांट में किया जाएगा। इन्हें समूचे महाराष्ट्र और गुजरात में 2 महीने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि ब्रैंड के दो सबसे बड़े बाजार हैं। यह हर तरह की मुस्कुराहट का जश्न मनाने और समावेशिता को अपनाने की ब्रैंड की प्रतिबद्धता को बखूबी दर्शाता है।

इस प्रयास का उद्देश्य कटे होंठ और तालु के साथ जन्मे बच्चों के बारे में समाज में व्यापक चेतना जागृत करना और सबसे महत्वपूर्ण, चेहरे के अंतर वाले बच्चों के लिए स्वीकार्यता के महत्व की वैश्विक मान्यता को बढ़ावा देना है। इन अविश्वसनीय संस्करण पैक्स में से प्रत्येक के भीतर एक क्यूआर कोड शामिल है, जिसे स्कैन करने पर, उपभोक्ताओं को क्लेफ्ट स्माइल से संबंधित जानकारी मिलती है, जिसकी लिंक इस प्रकार है: https://www.gooddaysmiles.com/

उपभोक्ताओं को स्माइल ट्रेन में स्वेच्छा से सार्थक योगदान देने की भी पेशकश की जाती है। स्माइल ट्रेन दुनिया का सबसे बड़ा क्लेफ्ट केंद्रित संगठन है और इस नेक पहल में ब्रिटानिया गुड डे का एक प्रतिष्ठित एनजीओ सहयोगी है। स्माइल ट्रेन स्थानीय चिकित्सा पेशेवरों को प्रशिक्षण, वित्त पोषण और संसाधनों के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विश्व स्तर पर बच्चों को मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी और व्यापक क्लेफ्ट देखभाल प्रदान की जा सके। वे क्लेफ्ट के उपचार के लिए एक स्थायी समाधान और वैश्विक स्वास्थ्य मॉडल को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के जीवन में काफी हद तक सुधार करने के लिए प्रचलित इस मॉडल में उनके भोजन करने, साँस लेने, बोलने और अंततः बढ़ने की क्षमता शामिल है।

वर्ष 2000 के बाद से, स्माइल ट्रेन इंडिया 150 से अधिक साझेदार हॉस्पिटल्स के नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में 7 लाख से अधिक मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरीज़ को अपना समर्थन दे चुका है। इसके माध्यम से, उपभोक्ताओं को उन चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है, जिनका सामना कटे तालु के साथ जन्म लेने वाले बच्चों को करना पड़ता है, इतना ही नहीं, उन्हें अपनी वेबसाइट https://www.smiletrainindia.org/ के माध्यम से जीवन के गहन परिवर्तन में स्पष्ट रूप से हिस्सा लेने के लिए एक शक्तिशाली अवसर भी प्रदान किया जाता है। 

इस कैंपेन के बारे में बोलते हुए, श्री अमित दोशी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, ने कहा, “ब्रिटानिया गुड डे भारत देश के लोगों के लिए हमेशा ही खुशियों का प्रतीक रहा है। यह ब्रैंड भारत भर में लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने और उनके जीवन में खुशियाँ फैलाने के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 2 वर्ष पहले, हमने अपने गुड डे कुकीज़ की पूरी श्रृंखला को एक मुस्कान से कई मुस्कुराहटों में तब्दील कर दिया था। इस विश्व मुस्कान दिवस® पर एक और कदम आगे बढ़ाते हुए हमने इसमें एक और प्यारी मुस्कान को शामिल किया है, जो कि कुकीज़ पर क्लेफ्ट स्थितियों के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की मुस्कुराहट को जोड़ने पर आधारित है।

यह पहल समावेशिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। यह दर्शाती है कि मुस्कान का चाहे कोई भी रूप हो, अपने आप में यह अनोखा है और यह ब्रिटानिया गुड डे परिवार का अभिन्न अंग है। स्माइल ट्रेन के साथ साझेदारी के माध्यम से, हम स्वीकृति और एकता का संदेश देना चाहते हैं। एक ऐसा संदेश, जो सभी व्यक्तियों को समावेशिता को अपनाने, मिथकों को तोड़ने और एक अधिक समावेशी विश्व का सृजन करने में हमारे साथ खड़े होने के लिए आमंत्रित करता है, जहाँ हर मुस्कान को समान रूप से महत्व दिया जाता है।”

प्रसून जोशी, सीईओ और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया, ने कहा, “मुस्कान खुशी का एक विश्वव्यापी प्रतीक है। कटे तालु के साथ जन्मे कमजोर बच्चों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक प्रतिष्ठित प्रोडक्ट में बदलाव लाना न सिर्फ एक संवेदनशील, बल्कि मूल्यवान पहल है। ब्रिटानिया गुड डे क्लेफ्ट कुकी ने हर तरह की मुस्कुराहट में गर्व और स्वीकार्यता का सृजन किया है। मैककैन इंडिया में हम ब्रिटानिया के साथ मिलकर अधिक आनंदमय और समावेशी विश्व का सृजन करने में सूक्ष्म और सार्थक भूमिका निभाने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं।”

ममता कैरोल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल डायरेक्टर- एशिया, स्माइल ट्रेन, ने ब्रिटानिया गुडडे के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम ‘क्लेफ्ट कुकी कैंपेन’ को शुरू करने में ब्रिटानिया गुड डे के साथ साझेदारी करके बेहद रोमांचित हैं। प्रतिष्ठित ब्रिटानिया गुड डे स्माइल कुकीज़ दशकों से घरेलू पसंदीदा रही हैं और अब यह ब्रैंड क्लेफ्ट की स्थिति वाले बच्चों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इसमें बेहद खूबसूरत क्लेफ्ट मुस्कान को शामिल कर रहा है। यह एक साहसिक कदम है, जो क्लेफ्ट्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे संबंधित व्यक्तियों को समान भाव से स्वीकार करने को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगा।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »