NEW English Version

भारत का पहला नंबरलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए एक्सिस बैंक और फाइब ने मिलाया हाथ

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक और भारत के अग्रणी फिनटेक फाइब (जिसे पहले अर्लीसैलरी के नाम से जाना जाता था) ने आज तकनीक-प्रेमी जनरेशन जेड के लिए भारत का पहला बिना नंबर वाला क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी का ऐलान किया।

बिना नंबर वाले क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को आला दर्जे की सुरक्षा हासिल होती है, क्योंकि प्लास्टिक कार्ड पर कार्ड नंबर, समाप्ति तिथि या सीवीवी मुद्रित नहीं होता है। इससे पूर्ण सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए पहचान की चोरी या ग्राहक के कार्ड विवरण तक अनधिकृत पहुंच का जोखिम कम हो जाता है। ग्राहक फाइब ऐप पर अपने फाइब एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी निजी जानकारी लीक होने का डर नहीं रहता।

पावर-पैक्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड सभी रेस्तरां एग्रीगेटर्स पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी, राइड-हेलिंग ऐप्स पर लोकल आवाजाही और ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट जैसी सुविधाओं पर पर फ्लैट 3% कैशबैक जैसी सुविधाएं देता है। इसके अलावा, ग्राहकों को सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन पर 1% कैशबैक भी मिलता है।

रुपे द्वारा संचालित होने से ग्राहक इस क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने की सुविधा पाते हैं। यह कार्ड सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म के अलावा सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर भी चलेगा। अतिरिक्त सुविधा के लिए इसमें टैप-एंड-पे सुविधा भी है। इसके अलावा, इस कार्ड में जीवन भर के लिए शून्य ज्वाइनिंग शुल्क और शून्य वार्षिक शुल्क है। यह कार्ड फाइब के मौजूदा 21 लाख से अधिक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

इस कार्ड की कुछ अन्य विशेषताओं में प्रति तिमाही चार घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज तक पहुंच, 400 से 5,000 रुपए तक के ईंधन खर्च के लिए ईंधन अधिभार छूट शामिल है। साथ-साथ एक्सिस डाइनिंग डिलाइट्स, वेडनसडे डिलाइट्स, एंड ऑफ सीजन सेल्स और रुपे पोर्टफोलियो ऑफरिंग का अतिरिक्त लाभ उनके सभी कार्डों पर उपलब्ध है।

एक्सिस बैंक के साथ इस साझेदारी पर फाइब के को-फाउंडर और सीईओ अक्षय मेहरोत्रा ने कहा, ‘एक्सिस बैंक के साथ मिलकर भारत का पहला नंबरलेस क्रेडिट कार्ड पेश करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। भारत के महत्वाकांक्षी युवाओं को सुरक्षित और समावेशी वित्तीय समाधान उपलब्ध करवाने की हमारी कोशिश में अब यह कार्ड भी जुड़ गया है। हमारा लक्ष्य अपने यूजर्स को यूपीआई पेमेंट की सुविधा के साथ एक सुरक्षित पेमेंट इकोसिस्टम के साथ सशक्त बनाना है, यह अपनेआप में क्रेडिट कार्ड की दुनिया में एक नया बेंचमार्क बनाने वाला कार्ड है।’

एक्सिस बैंक में कार्ड एंड पेमेंट के प्रेसिडेंट और हेड संजीव मोघे ने कहा, ‘एक्सिस बैंक एक फुल सुइट कार्ड और पेमेंट कंपनी है और हम इनोवेशन वाले साझेदारी मॉडल बनाने में आगे रहते हैं। हम अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न पेशकशों के साथ भारत में औपचारिक ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाजार क्रांति के इस दौर में हमें फाइब के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। इससे हमें हमारे निरंतर बढ़ते ग्राहकों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। यह नंबर रहित एक्सिस बैंक कार्ड हमारे ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के स्मार्ट व और महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए मजबूत वित्तीय समाधान देता है। हमेशा संपर्क में रहने की हमारी बैंकिंग रणनीति का उद्देश्य समावेशिता को बढ़ावा देना और विविध और बढ़ते उपभोक्ता वर्ग की पहुंच का विस्तार करना है।’

वेतनभोगी पेशेवरों के लिए पर्सनल लोन सेगमेंट में पहले से ही अग्रणी फाइब अब बड़े पैमाने पर क्रेडिट कार्ड बाजार में उतर रहा है। इसने पिछले साल अपनी सीरीज डी फंडिंग में 110 मिलियन डॉलर जुटाए थे और अब यह अपनी भौगोलिक पहुंच का विस्तार कर रहा है और अपनी पेशकश में विविधता ला रहा है। फिनटेक को हाल ही में जी20 डिजिटल इनोवेशन अलायंस मेगा समिट में फिनटेक में सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप का खिताब दिया गया था।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »