NEW English Version

खाली प्लॉट्स में कूड़ा फेंकना और डलवाना पड़ेगा महंगा- खाली प्लॉट स्वामी पर होगी कार्रवाई-प्लॉट को जनहित में नगर निगम अपने कब्ज़े में लेकर लगायेगा सार्वजनिक संपत्ति का बोर्ड- पब्लिक और पार्षदों के सहयोग से बदलेंगी सफ़ाई व्यवस्था

नगर निगम में रोजाना आने वाली पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने गुरुवार जोन 3 व 4 के पार्षदों के साथ सुबह 9:00 से 11:30 तक पार्षदों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। बैठक में पार्षदों द्वारा गली मोहल्ले में खाली प्लॉट में कूड़ा डालने के कारण गंदगी और संचारी रोगों के फैलने के खतरे के बारे में भी चर्चा हुई जिस पर पार्षदों के सुझाव पर खाली प्लॉट में नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाकर जनहित में सार्वजनिक संपत्ति घोषित कर क्षेत्रीय नागरिक और पार्षद के सहयोग से प्लॉट को पार्क के रुप में डेवलप करने पर विचार हुआ।

बैठक में पार्षदों द्वारा बंद प्रकाश बिंदुओं को ईईएसएल द्वारा ठीक नहीं करने टीम नही आने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य अभियंता यांत्रिक को तत्काल ईईएसएल के विरुद्ध शासन को पत्र लिखने के लिए कहा। बैठक में नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों को आश्वासन दिया उनकी मंशा और उनके सहयोग से पूरे नगर निगम क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था में बीट प्लान प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने प्रत्येक वार्ड में एक सफ़ाई सुपरवाइजर की तैनाती नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी ईईएसएल कंपनी की कार्यशैली में सुधार, लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए पार्षदों से सभी वार्डों मे बीट प्लान से सफाई व्यवस्था लागू करने,खाली पड़े प्लाटों पर कार्यवाही कर सार्वजनिक सम्पति घोषित करने का बोर्ड लगाने एवं ईईएसएल कम्पनी की कार्यशैली के बारे मे शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया l

नगर आयुक्त ने पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किये जाने का सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए उन्हें आश्वासन दिया की इस बैठक में आई हर एक समस्या का समय अंतर्गत निस्तारण करना हर एक अधिकारी का दायित्व है इस दायित्व में अगर कहीं कोई लापरवाही होती है तो तो उनके द्वारा सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आज बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त  राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद मुख्य अभियंता यांत्रिक मनोज कुमार प्रभात माननीय पार्षद वार्ड 35 से विनीत यादव वार्ड 43 के प्रतिनिधि संजय शर्मा वार्ड 51 उम्मेद आलम वार्ड 47 आसिफ अल्वी वार्ड 72 हाफ़िज अब्बासी वार्ड 71 आदील वार्ड 14 नसी अहमद वार्ड   68 अब्दुल मुतलिब वार्ड 86 इरशाद वार्ड 32 हरिशंकर वार्ड 21 सूरज माहौर वार्ड 44 असलम अल्वी वार्ड 89 मुशरफ हुसैन वार्ड 04 से पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 19 विनोद माहौर वार्ड 30 दिनेश भारद्वाज वार्ड 31 पुष्पा देवी महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी जेडएसओ दलवीर सिंह सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »