NEW English Version

मिशन शक्ति-नारी शक्ति के नारों  से गूंजा अलीगढ़ नगर निगम- जागरूकता रैली में मातृशक्ति को किया गया नमन

भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के विकास स्वरोजगार स्वावलंबन, सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान वरदान की भाती है-मिशन शक्ति की वजह से महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं और समाज में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रगति के पथ पर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रही है:-अमित आसेरी नगर आयुक्त

जिस देश में महिलाएं पुरुषों के समान समानता और कदम से कदम मिलाकर चलती हैं वो देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है महिलाओं के विकास और मिशन शक्ति के लिए नगर निगम  अलीगढ़ शासन की जनहित योजनाओं का लाभ सभी महिला सफाई कर्मचारियों को दिलाने का प्रयास करेगाः-अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया

मिशन शक्ति के तहत नगर निगम द्वारा माननिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास अब जमीनी रूप ले रहा है दिन प्रतिदिन हर एक महिला नगर निगम के मिशन शक्ति अभियान से जुड़ रही है और जागरूक हो रही है जिसका जीता जागता प्रमाण घंटाघर की ऐतिहासिक जागरूकता रैली हैर-अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अपर।

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फैस-04 का आगाज़ नगर निगम अलीगढ़ द्वारा घंटाघर से लाल डिग्गी तक जागरूकता वाहन रैली के साथ किया गया। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। नगर निगम सेवाभवन में रैली के पहुॅचने पर मिशन शक्ति फैस-04 के तहत अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव सहित  160 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

शनिवार को मिशन शक्ति फैस-04 के अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में 20 टैम्पों टिपर 02 जेसीबी, 04 टिपर, 08 बुलेरो, 02 इनोवा कर सहित 350 सफाई कर्मचारियेां के साथ जागरूकता वाहन रैली घंटाघर से लाल डिग्गी हैबीटेट सेंटर तक निकाली गयी। सेवाभवन में रैली के पहुॅचने पर महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से महानगर के 5 पब्लिक शौचालय में मिशन शक्ति फेस-04 के तहत महिलाओं के लिये सेनेटरी पैड मशीन व इन्सीनेंटर मशीन का उद्घाटन किया।  नगर निगम के स्वच्छता वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने पर सामाजिक महिला कार्यकत्री शाजिया सिद्किकी व प्रेमलता को सम्मानित किया गया।

रैली में मुख्य अभियन्ता मनोज कुमार प्रभात, अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार भाटी सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, निर्धारण अधिकारी आर पी सिंह, कर अधीक्षक बेचन सिंह, राज कमल किशोर मीडिया सहायक अहसान रब एसएफआई,बिशन सिंह ,डॉ0 रामजीलाल रमेश चन्द्र सैनी, प्रदीप पाल, अनिल सिंह अनिल आजाद नीटू सालेहीन मुर्तुजा ,शिव कुमार सौरभ सिंह आदि मौजूद रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »