NEW English Version

शेमारू उमंग के चर्चित शो ‘श्रवणी’ के मुख्य कलाकार मोहित सोनकर ने अपने फिटनेस रूटीन को लेकर साझा की यह जरूरी बातें!

शेमारू उमंग का लोकप्रिय शो ‘श्रवणी’ अपनी दिलचस्प कहानी से लगातार दर्शकों के दिलों को छू रहा है। हाल ही में शो में अर्शी खान ने जूली जासूस के रूप में एंट्री ली है, जो शो में कई उतार-चढ़ाव लेकर आ रही हैं। वहीं करेंट एपिसोड में इस दौरान आरती सिंह के किरदार चंद्रा ताई जी और जूली जासूस के बीच हमेशा अनबन होती नज़र आ रही है, जिससे एक तनावपूर्ण और मनोरंजक माहौल इस ड्रामे में तड़का लगाते नज़र आ रहा है। वहीं इस सभी ड्रामे के बीच प्रतिभाशाली अभिनेता मोहित सोनकर द्वारा निभाया गया शिवांश का किरदार अपने आकर्षक लुक और फिट बॉडी से प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।


जब मोहित से पूछा गया कि वह शूटिंग के टाइट शेड्यूल के साथ अपनी फिटनेस रूटीन को कैसे बनाए रखते हैं, तो उन्होंने अपने डायट रूटीन के बारे में बताते हुए कहा, “मैंने 15 साल की उम्र में अपनी फिटनेस यात्रा शुरू की थी और तब से यह मेरा जुनून बन गया है। मैं एक समर्पित और अनुशासित दिनचर्या का पालन करता हूं जो मुझे हमेशा फिट रखता है. यह न केवल मुझे शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी सकारात्मक और शांत रखता है।” आगे विस्तार से बताते हुए, वह कहते हैं, “शूटिंग के दौरान, मैं अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेता हूं। यदि शूट कॉल का समय सुबह जल्दी है, तो मैं अपने रोज़ाना वर्कआउट के लिए दो घंटे पहले उठकर जिम जाता हूं। मैं किसी ख़ास रूटीन का पालन नहीं करता हूं लेकिन डायट प्लैन में कुछ ख़ास चीजों को शामिल जरूर करता हूँ, जहां प्रोटीन से भरपूर खाद्य, कम कार्ब और फाइबर युक्त आहार शामिल है।”
देखिए ‘श्रवणी’ शो में आने वाले सभी उतार-चढ़ावों को हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे केवल, शेमारू उमंग पर।। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »