NEW English Version

पार्षदों से नगर आयुक्त ने जाना साफ सफाई लीकेज और स्ट्रीट लाइट निर्माण का हाल-जवाहर भवन में पार्षदों की समस्याओ से रूबरू हुए नगर आयुक्त

नगर निगम में रोजाना आने वाली पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षदों के साथ अलग से बैठक करने की पहल के क्रम में सुबह 9:00 से 12:00 तक जवाहर भवन में पार्षदों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने प्रत्येक वार्ड में एक सफ़ाई सुपरवाइजर की तैनाती नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी ईईएसएल कंपनी की कार्यशैली में सुधार, लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा इस संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर आयुक्त ने पेयजल आपूर्ति और लीकेज मरम्मत के लिए समय से और रोस्टर के अनुसार पार्षद वार्ड में जलकल विभाग द्वारा टीम नहीं भेजने पर नाराजगी जताते हुए जीएम जल को एक हफ्ते में सुधार और इसकी रोजाना मॉनिटरिंग करने के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने जलकल विभाग और निर्माण विभाग में पार्षदों की जनहित समस्याओं के लिए प्रशासनिक कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और तेज़ गति से करने के लिए अपर नगर आयुक्तो को अहम जिम्मेदारी सौपी।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए उन्हें आश्वासन दिया की इस बैठक में आई हर एक समस्या का समय अंतर्गत निस्तारण करना हर एक अधिकारी का दायित्व है इस दायित्व में अगर कहीं कोई लापरवाही होती है तो तो उनके द्वारा सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आज बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया उपनगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद माननीय पार्षद वार्ड 62 से छोटे लाल शर्मा वार्ड 27 योगेश वार्ड 54 संजीव कुमार वार्ड 30 दिनेश भारद्वाज वार्ड 14 दिनेश जादौन वार्ड 19 विनोद कुमार वार्ड 20 करन पाल वार्ड 11 पार्वती देवी वार्ड 15 केला देवी वार्ड 24 बॉबी कुमार वार्ड 38 स्वर्ण लता वार्ड 02 मनोज कुमार वार्ड 87 पार्षद प्रतिनिधि आदि पार्षद समेत सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर दानिश हैदर योगराज सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेई संजय कुमार जेडएसओ दलवीर सिंह सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »