NEW English Version

सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-5 एथलेटिक मीट पूर्णता के साथ भव्य समापन समारोह संपन्न

धर्म जाति से परे खेल का धर्म मात्र अनुशासन के साथ खेलना : अशोक कुमार तिवारी

वाराणसी: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, हरहुआ वाराणसी के तत्वाधान में भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर, स्टेडियम मे पिछले तीन दिनों से चल रही सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-5 एथलेटिक मीट पूर्णता के साथ भव्य समापन समारोह  संपन्न हुआ। इस  प्रतियोगिता के अंतर्गत थ्रोइंग, रनिंग एवं जंपिंग की विविध प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग हेतु विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई थीं।

आज के कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी जी (महापौर वाराणसी) के आगमन से विद्यार्थियों का मनोबल और जोश चरम सीमा पर पहुँचता दिखाई दिया । आज की प्रतिस्पर्धा में 4×400  रिले रेस, जैवलिन थ्रो ,हाई जंप इत्यादि अनेक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों में अपूर्व  उत्साह और रोमांच को बनाये रखा ।

संस्था सचिव राहुल ​सिंह जी ने विभिन्न जिलों से पधारे अतिथि विद्यालय के प्रशिक्षकों एवं उनके खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की तथा सभी अभ्यागतों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की और कहा कि यही खिलाड़ी आगे प्रदेश से निकलकर विश्व पटल पर तिरंगा फहरायेंगे। अन्य पधारे गणमान्य अतिथियों में कौशलेंद्र जी( भा.ज.पा.) रघुवीर सिंह जी, अजयसिंह जी,श्री आर.के.प्रसाद जी रवि शंकर त्रिपाठी जी, ई. पवन सिंह जी एवं विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से पधारे प्रधानाचार्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि नें अपने उद्बोधन में कहा कि हार- से परे टीम भावना के साथ खेलें। धर्म जाति से परे खेल का धर्म मात्र अनुशासन के साथ खेलना है। खेल के क्षेत्र में मातृशक्ति वैश्विक पटल पर सर्वाधिक नाम रौशन कर रही हैं ।

आज के प्रतियोगिता परिणामों के अन्तर्गत 4x 100 मीटर रिले रेस बॉयज (अंडर 19) में  नितिन सिंह,नंदन सिंह,श्रेयांश विक्रम,यश कुमार सिंह ने ( संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर) प्रथम स्थान   प्राप्त किया।4x 100 रिले रेस अंडर 14 (बालक वर्ग )में विद्यालय के यशवीर प्रताप सिंह, उज्ज्वल सिंह, आयुष पटेल तथा आयुष यादव ने भी प्रथम स्थान सुरक्षित रखा।4 x 100 रिले रेस (बालिका वर्ग )में विद्यालय की भूमिका सिंह , जाह्नवी सिंह, मंजरी सिंह तथा सृष्टि मेहता ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

वहीं विद्यालय के श्रेयस मिश्रा (अंडर 19 )ने जेबलिन थ्रो में स्वर्ण पदक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया ,मन्नत सिंह ने  (अंडर 14),200 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किया तथा आयुष यादव ने 200 मीटर रेस (अंडर 14 ) में कांस्य  पदक प्राप्त किया।  4×400 रिले रेस ,गर्ल्स ,अंडर 17 में प्रथम स्थान अनुष्का यादव, अक्षरा यादव, अनिका त्रिपाठी तथा साक्षी सिंह (आर्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट प्रयागराज) ने प्राप्त किया ।

टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी रेडियंट सेंट्रल एकेडमी फ़ैज़ाबाद  के नाम रही तथा बेस्ट परफॉर्मर ब्यायज की ट्राफ़ी शिवम ( सेंट जेवियर्स बदलापुर ) तथा बेस्ट परफॉर्मर गर्ल्स के लिए *पलक तिवारी (अवध इंटरनेशनल , अयोध्या) को नवाजा गया। मुख्य अतिथि महोदय ने ध्वज अवरोहण कर कार्यक्रम समापन की औपचारिक घोषणा की।

संस्था निदेशिका डॉ. वंदना सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह जी ने इस एथलेटिक मीट  में विभिन्न जिलों से पधारी अतिथि टीमों के अदभुत समागम , सहयोग एवम् अनुशासन की भूरि- भूरि प्रशंसा की तथा आभार प्रकट किया। विद्यालय के प्रमुख खेल प्रशिक्षक के. एन. सिंह जी के कुशल निर्देशन के साथ इस एथलीट मीट में  राजकुमार पाल (पर्यवेक्षक, सीबीएसई) खेल प्रशिक्षक विनोद जायसवाल जी, सतीश सिंह जी , मंटू यादव जी , संजीव श्रीवास्तव जी (भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षक , काशी हिंदू विश्वविद्यालय)तथा अन्नू कुमार जी  ( फोटो फिनिश पॉइंट ) इत्यादि पधारे विशिष्ट लोगों का  सहयोग लगातार प्राप्त हुआ । संचालन जितेन्द्र पांडेय तथा श्रीमती प्रतिमा अग्रवाल द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »