NEW English Version

जल्द बहुरेगें दैवसैनी ग्राम और तलासपुर कयाम के दिन-नगर आयुक्त ने नवविस्तारित क्षेत्रों में किया भ्रमण विकास और जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिये घूमे गली-गली पार्षद संग

गौशाला में नन्ने गौवंश को गोद में लेकर नगर आयुक्त ने की गौसेवा-गौशाला में देखी व्यवस्थायें

आने वाले कुछ दिनों में नगरीय सीमा में नवविस्तारित क्षेत्र पार्षद वार्ड-24 अन्तर्गत दैवसैनी ग्राम और तलासपुर कयाम में नगर निगम की जनसुविधायें प्रभावी होने जा रही है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता को इन क्षेत्रों में तत्काल नाला, सड़क, नाली खंरजा और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिये निर्माण और विकास कार्यो का तत्काल प्रस्ताव तैयार कराये जाने के निर्देश दिये है।

बुद्धवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी अपने अधीनस्थों को लेकर पार्षद वार्ड-24 में दैवीसैनी ग्राम और तलापुर कयाम में पहुॅचे वहाॅ क्षेत्रीय पार्षद बाॅबी कुमार के साथ नगर आयुक्त ने क्षेत्र की गलियों में जल निकासी व ड्रेनेज व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये सड़क नालियाॅ व नाले निर्माण की जरूरत को देखते हुये तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द को दिये नगर आयुक्त ने विस्तारित क्षेत्र और रामघाट रोड पर सड़क पर सफाई की समुचित व्यवस्था न मिलने पर नराज़गी जताते हुये क्षेत्रीय एसएफआई का स्पष्टीकरण तलब करते हुये अतिरिक्त 10 सफाई कर्मचारियेां की टीम बनाकर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।

दुबे का पड़ाव पर पहुॅचे नगर आयुक्त को सड़क पर अतिक्रमण और सब्जी विक्रेता द्वारा अवैध अतिक्रमण और गंदगी मिलने पर नराज़गी जताते हुये अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को सम्बन्धित एसएफआई का स्पष्टीकरण और सैनेटरी सुपरवाइज़र के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »