NEW English Version

नगर निगम ने निकाली अमृत कलश यात्रा-देश की एकता अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का लिया संकल्प

भव्य और एतिहासिक अमृत कलश यात्रा में वंदे मातरम भारत माता की जय जयकार के लगे नारे- दोनों अपर नगर आयुक्त संग पार्षद अधिकारी कर्मचारी अमृत कलश लेकर पहुंचे हैबिटेट सेंटर

आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर देशव्यापी अभियान  मेरी माटी-मेरा देश अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में देशभक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। नगर निगम सेवा भवन में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम के पार्षद अधिकारी और कर्मचारियों ने वंदे मातरम भारत माता की जय जयकार करते हुए अमृत कलश यात्रा निकाली गई।

अमृत कलश यात्रा में 90 पार्षद वार्ड में अमृत कलश के साथ पंचप्रण की शपथ  लेते हुए नगर निगम अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों ने भारत माता और वंदे मातरम गाते हुए नगर निगम सेवा भवन से कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर तक पैदल मार्च यात्रा निकाली।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि देशव्यापी जन आंदोलन मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर निगम और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अपने सभी पार्षद वार्डों के अमृत कलश के साथ अमृत कलश यात्रा तिरंगा के साथ निकाली गई और देश की एकता अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का सभी अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों ने संकल्प लिया।

अमृत कलश यात्रा मे अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह माननीय पार्षद योगेश सिंघल राकेश कुमार कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक सभापति यादव बेचैन सिंह एसएफआई विशन सिंह डॉ रामजीलाल अनिल आजाद योगेंद्र यादव रमेश चंद्र सैनी प्रदीप पाल अनिल सिंह नाजिर संजय सक्सेना मिडिया सहायक अहसान रब नगर निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी,समस्त राजस्व निरीक्षक सफ़ाई सुपरवाइजर  आदि मौजूद रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »