NEW English Version

गदर 2 | सिमरत कौर

1. प्रतिष्ठित गदर फ्रेंचाइजी में रोल निभाने के लिए जब आपसे संपर्क किया गया था, तब आपकी शुरुआती प्रतिक्रिया क्या थी?

जब पहली बार मुझसे इस फिल्म में एक रोल के लिए संपर्क किया गया, तो मेरे मन में एक साथ उत्साह, आभार और जिम्मेदारी की भावनाएं जाग उठीं। इसकी स्क्रिप्ट ने तुरंत मेरी दिलचस्प बढ़ा दी। मैंने कहानी के जज्बातों और किरदार की बारीकियों को पहचाना, जिसने इसे किसी भी एक्टर के लिए वाकई एक अनोखा मौका बना दिया। मुस्कान एक ऐसा किरदार है जो पूरी फिल्म में बदलाव से गुजरता है, और मैंने इसे अलग-अलग भावनाएं ज़ाहिर करने और एक मजबूत, लेकिन मजबूर लड़की का किरदार निभाने के मौके के रूप में देखा। इसलिए, मेरी शुरुआती प्रतिक्रिया जोरदार ‘हां’ थी और मैं मुस्कान को स्क्रीन पर निभाने के लिए अपना सब कुछ देने के लिए तैयार थी। इसके अलावा, सनी देओल जैसे एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका कौन छोड़ना चाहेगा। 

2. सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ काम करना कैसा रहा?

यह मेरी खुशकिस्मती थी! उनके पेशेवर अंदाज़, उनके मार्गदर्शन और सेट पर हमारे बीच के तालमेल ने एक ऐसा माहौल बनाने में मदद की जहां हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। विशेष रूप से, सनी सर, अपने अनुभव के खजाने के साथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं और अपनी कला के प्रति उनकी लगन प्रेरणादायक है। सच कहूं तो, फिल्म के सेट पर मैं एक एक्टर से ज्यादा एक फैनगर्ल थी।

3. मुस्कान का किरदार एक मुश्किल स्थिति में फंसा होता है, जहां उसे जीते और तारा का साथ देते हुए अपने परिवार की रक्षा भी करनी है। वो अनुभव कैसा था?

मेरे किरदार मुस्कान को पूरी फिल्म में उलझी हुई परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। वो खुद को अपने परिवार के लिए अपनी वफादारी और उत्कर्ष के किरदार जीते के प्रति अपनी बढ़ती भावनाओं के बीच फंसा हुआ पाती है। मैं मुस्कान की अंदरूनी ताकत और उसके सब्र को प्रदर्शित करना चाहती थी, जहां वो इस कठिन रास्ते से गुजरती है। मेरे लिए, निजी तौर पर, परिवार हमेशा पहले होता है इसलिए फिल्म में अपने परिवार की इच्छाओं के खिलाफ जाने से मेरे मन में एक स्वाभाविक दुविधा पैदा हो गई। मुस्कान की भावनाएं डर और चिंता से लेकर प्यार और उम्मीद तक फैली हैं, और मेरा उद्देश्य उन भावनाओं को असल अंदाज में पेश करना है, जहां वो एक कठिन फैसला लेती है, जिसका असर न सिर्फ उसकी ज़िंदगी पर बल्कि उसके आसपास के लोगों की ज़िंदगी पर भी पड़ता है। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »