NEW English Version

बाल्मीकि जयंती पर नगर निगम जवाहर भवन में हुआ स्वच्छता मित्र सुरक्षा व सम्मान समारोह

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकायों में कार्यरत सफ़ाईकर्मियो के जीवन व स्वास्थ्य की सुरक्षा, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफलता व आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में स्वच्छता मित्रो को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के किये प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व माननीय नगर विकास मंत्री महोदय श्री अरविंद कुमार शर्मा जी की पहल पर बाल्मीकि जयंती के अवसर पर *सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस* के आयोजन के निर्देश सभी नगर निकायों को दिए गए थे।

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी व नगर विकास के रहबर माननीय नगर विकास मंत्री महोदय श्री अरविंद कुमार शर्मा जी की पहल *सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस* को भव्य रूप में नगर निगम के जवाहर भवन में मनाये जाने का अलीगढ़ नगरायुक्त अमित आसेरी ने निर्णय लिया

*सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस* कार्यक्रम में स्वच्छता मित्र नीरू कुसुम खुशबू राजो कमलेश कमला सर्वेश रीना रिकेश बिजेंद्र प्रशांत संजय मोहनलाल रमन संतोष पप्पू राजेश आकाश को सम्मानित करते हुए प्रशती पत्र आवश्यक सुरक्षा किट दी गयी।*

अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा बाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व नगर विकास के रहबर माननीय नगर विकास मंत्री महोदय श्री अरविंद कुमार शर्मा जी की पहल *सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस* बेहद सराहनीय पहल है।

*अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा स्वच्छता की किताब और स्वच्छता का इम्तिहान स्वच्छता मित्रों के लेख के बग़ैर अधूरा है स्वच्छता मित्र स्वच्छता के कातिब है इनके सहयोग और कोशिश की वजह से हम स्वच्छता के इम्तिहान स्वच्छ सर्वेक्षण में हर साल आला मुक़ाम हासिल कर रहें है*

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ज़ेडएसओ एसएफआई अनिल आज़ाद रामजीलाल रमेश चंद्र सैनी अनिल सिंह कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना,मंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल  सौरभ अकील विनय आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »