NEW English Version

जेबीएल (JBL) ने इस दिवाली “हर मूड के लिए परफेक्ट साउंड” कैंपेन का अनावरण किया

पूरे भारत में (डिजिटल) 50 दिवसीय ग्राहक कैंपेन का शुभारंभ

हारमन (HARMAN) के प्रमुख प्रतिष्ठित ऑडियो ब्रैंड, जेबीएल (JBL) ने इस फेस्टिव सीज़न के तहत पूरे भारत के लिए अपने आगामी ग्राहक (डिजिटल) कैंपेन- “हर मूड के लिए परफेक्ट साउंड” की घोषणा की है। इस कैंपेन का संचालन 50 दिनों तक होगा। उक्त डिजिटल कैंपेन इस बात पर प्रकाश डालता है कि जेबीएल एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन हेडफोन्स किस प्रकार सभी लोगों के लिए उपयुक्त हैं, जो उनकी दिनचर्या का अहम् हिस्सा होने का वादा करते हैं। त्योहार से पहले की भारी मात्रा में खरीदारी करने से लेकर वापस घर लौटने की बेबाक खुशी और बीच में हर तरह के कामों के दौरान, सभी प्रकार के मूड्स के लिए जेबीएल सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में उभरकर सामने आता है। जेबीएल की उत्कृष्ट साउंड क्वालिटी और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ यूज़र्स पीछे के शोर को म्यूट करके और त्योहारों को अनम्यूट करके अपनी निजी दुनिया में पूरी तरह डूब सकते हैं। 

ट्रेडिशनल एडवर्टाइज़िंग के तौर-तरीकों से परे, इस वर्ष का जेबीएल दिवाली कैंपेन कॉन्टेंट-संचालित दृष्टिकोण को अपनाता है, यानि यह ग्राहकों से जुड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्रखर रखता है। यह कैंपेन संबंधित और रचनात्मक कॉन्टेंट की शक्ति का लाभ उठाता है, ताकि गहन रूप से लक्षित दर्शकों तक व्यापक पहुँच सुनिश्चित की जा सके।

जेबीएल ने इस नए कॉन्टेंट डिप्लॉयमेंट दृष्टिकोण के प्रमुख उदाहरणों में से एक के रूप में ‘म्यूट द वर्ल्ड परफॉर्मर सेगमेंट’ लॉन्च करने के लिए क्रिकबज़ (CricBuzz) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य क्रिकेट प्रेमियों को यह याद दिलाना है कि वे मैच देखते समय जेबीएल के साथ एक गहन ऑडियो अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जेबीएल ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बैंगलोर के प्रमुख एयरपोर्ट टर्मिनल्स पर ‘म्यूट द वर्ल्ड विद परफेक्ट साउंड’ कैंपेन की भी शुरुआत की है। यह कैंपेन जेबीएल के प्रमुख प्रीमियम नॉइस कैंसिलेशन प्रोडक्ट्स पर प्रकाश डालता है, जो निरंतर रूप से एयरपोर्ट्स की हलचल और हवाई जहाजों में आसपास से आने वाली बातचीत की आवाज़ से परे शांति से स्वयं के साथ समय व्यतीत करने की इच्छा रखने वाले यूज़र्स के अनुरूप है।

ग्राहकों के लिए जेबीएल हेडफोन्स को और भी अधिक सुलभ और किफायती बनाने की प्रतिबद्धता के तहत ब्रैंड ने प्रमुख बैंक्स के साथ साझेदारी की है, ताकि उन्हें कैशबैक डील्स की पेशकश की जा सके। इन अविश्वसनीय कैशबैक ऑफर्स की उपलब्धता 1 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2023 तक रहेगी। इसके माध्यम से ब्रैंड यह सुनिश्चित करता है कि दिवाली सीज़न के दौरान यूज़र्स की व्यापक संख्या जेबीएल के बेहतरीन साउंड का आनंद ले सके।

विक्रम खेर, वाइस प्रेसिडेंट- लाइफस्टाइल, हारमन इंडिया, ने कहा, “जैसा कि रोशनी का त्योहार अब कुछ ही दिनों में दस्तक देने को है, ऐसे में जेबीएल को अपने संगीत और टेक्नोलॉजी के जादू से यूज़र्स के दिलों और घरों को रोशन करने पर गर्व है। हमारा दिवाली डिजिटल ऐड कैंपेन दिवाली की भावना से बखूबी मेल खाता है, और इससे मिलने वाला शानदार अनुभव इस सीज़न की खुशी में चार चाँद लगाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारी ओर से सभी को सद्भाव, एकजुटता और जीवन की मधुर सहानुभूति से परिपूर्ण दिवाली की ढेरों शुभकामनाएँ।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »