NEW English Version

राष्ट्रीय एकता दिवस पर महापुरूषों को नगर आयुक्त ने दी श्रद्धाजंलि-महापुरूषों के पदचिन्हों चलने का संकल्प

लौह पुरूष स्वं श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी अधीनस्थों को राष्ट्र की एकता, अंखड़ता और सुरक्षा को बनाये रखने लिये शपथ दिलायी। 

नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी कि ‘‘…मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करुंगा. मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं. जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल, उनकी दूरदर्शिता और कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका. मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं.’’ भारत माता की जय-जय हिंद!!!

नगर आयुक्त ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण रूप से समार्पित थे उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगरायुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »