NEW English Version

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत लंबित सांसद संदर्भों, सार्वजनिक शिकायतों और संसदीय आश्वासनों का निपटान कर लक्ष्य हासिल किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने “विशेष स्वच्छता अभियान 3.0” के अंतर्गत पूरे देश में कई गतिविधियां शुरू की हैं, जिसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप जारी रखना और मंत्रालय तथा इसके अधीनस्थ कार्यालयों जैसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड और इंडियन एकेडमी ऑफ हाईवे इंजीनियर्स (आईएएचई) के भीतर लंबित मामलों को कम करना है। इन गतिविधियों में कार्यालयों, विभिन्न टोल प्लाजा, परियोजना स्थलों आदि पर “स्वच्छता अभियान” (स्वच्छता अभियान), लंबित फाइलों का निपटान, कबाड़ को हटाना और सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना शामिल है।

यह अभियान गांधी जयंती 2 अक्टूबर को शुरू हुआ और 31 अक्टूबर को समाप्त हुआ। इस अभियान की योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह के मार्गदर्शन में बनाई गई है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री अनुराग जैन ने अभियान के दौरान परिवहन भवन में कार्यालयों और भवन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यालयों को बेहतर बनाएं। श्री अनुराग जैन ने डाक प्रणाली के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक शिकायतों और पीएमओ संदर्भों को देखने वाले मंत्रालय के केंद्रीय रजिस्ट्री (सीआर) अनुभाग (डाक अनुभाग) में जाकर इसकी दक्षता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव श्री कमलेश चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अभियान से पहले 15 से 30 सितंबर तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान” चलाया गया। इसके पश्चात गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 1 अक्टूबर को पूरे देश में एक विशेष स्वच्छता अभियान “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” चलाया गया। 2 अक्टूबर को, महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर “विशेष अभियान 3.0” शुरू करने के लिए परिवहन भवन में स्वच्छता शपथ समारोह और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। समारोह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

31 अक्टूबर तक मंत्रालय ने 764 लोक शिकायतों, 334 लोक शिकायत अपीलों, 799 सांसद संदर्भों, 18 प्रधानमंत्री कार्यालय संदर्भों और 49 संसदीय आश्वासनों में से 48 के निपटान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। यहां 6,017 फाइलों को हटा दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों में 13,168 स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मंत्रालय अब तक के अभियान के दौरान कार्यालय परिसर के भीतर 1070 वर्ग फुट क्षेत्र को खाली कराया है। मंत्रालय ने अब तक स्वच्छता अभियान टोल प्लाजा, क्षेत्रीय कार्यालयों और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण/राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड के पीआईयू/पीएमयू में आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के एक भाग के रूप में, लंबित एमपी संदर्भों, लोक शिकायतों के निपटान, फाइलों के रिकॉर्ड प्रबंधन आदि की निगरानी एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से एमओआरटीएच द्वारा दैनिक रूप से की गई थी। विभिन्न कार्यालयों के बीच समन्वय के माध्यम से शिकायतों का निपटान किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »