NEW English Version

जब तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठी महफिल; मुंबई में जियो मामी फेस्टिवल के उद्घाटन प्रीमियर में राहुल भट्ट और ‘कैनेडी’ के लिए प्रशंसा की लहर दिखी

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त उत्साह के बीच, फिल्म के प्रति विशेष रुझान रखने वाले 2000 लोग ‘कैनेडी’ के प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए शामिल हुए, जिसमें राहुल भट्ट ने अभिनय किया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राहुल भट्ट के मनोरंजक किरदार पर प्रकाश डाला गया, जिसके बाद महफिल में तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी और दर्शकों ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी शानदार प्रस्तुति पर खड़े होकर अभिवादन किया।

कार्यक्रम में फिल्म की कहानी पर प्रकाश डाला गया, जो राहुल द्वारा निभाए गए एक शैतानी पुलिसकर्मी के मुक्ति की राह वाले रहस्यमय किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआती दृश्य में दर्शक सेब छीलने के एक अपरंपरागत तरीके से रूबरू हुए। जाहिर तौर पर, राहुल ने 500 सेब छीलकर आकर्षक शुरुआती दृश्य के लिए एक जीवंत माहौल तैयार कर दिया। अभिनेता का आश्चर्यजनक समर्पण उनके आश्चर्यजनक शारीरिक बदलाव के साथ भी देखने को मिला, क्योंकि नींद से वंचित पुलिसकर्मी की छवि बनाने के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया, जिसने कहीं न कहीं उनके किरदार के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को और भी अधिक मजबूत कर दिया।

फिल्म की विजयी यात्रा ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘कैनेडी’ ने उत्साह की एक अलग ही अलख जगा दी, जिसमें शानदार 2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने रोमांचक प्रीमियर से लेकर सिडनी फिल्म फेस्टिवल और बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में मनमोहक शोकेस तक का सफर शामिल है।

निर्देशक अनुराग कश्यप ने कृतज्ञता से सराबोर होकर बताया कि इस सम्मोहक कहानी की उत्पत्ति आखिर कैसे हुई। दिग्गज राहुल भट्ट, सनी लियोनी और अन्य कलाकारों ने मंच के माध्यम से खूब तारीफें बटोरीं।

मामी इस फिल्म के प्रति दर्शकों के भीतर भारी मात्रा में प्रशंसा का संचार करने का माध्यम बना और सफलतम कार्यक्रम साबित हुआ है। घरेलू स्तर पर फिल्म का अनुभव करने वाला यह भारतीय दर्शकों का पहला सेट है, जो इसकी आगामी थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए दर्शकों में विशेष उत्सुकता जगा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »