NEW English Version

फुटपाथ पर अतिक्रमण देखे भड़के नगर आयुक्त-माल गोदाम रोड पर हुआ नगर आयुक्त का एक्शन-अतिक्रमण करने वालो को जमकर फटकार-₹25000 का ठोका जुर्माना

अलीगढ़ की साफ सफाई को सुधराने की कवयाद में जुटे अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अब समन्वय संवाद और सहयोग से आगे बढ़कर अतिक्रमण और गंदगी कर शहर की छवि खराब़ करने वाले लोगो के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाई करने का मन बना लिया है। 

सप्ताह में बुधवार के दिन अपने निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त में सुबह सवेरे विस्तारित क्षेत्र वार्ड 5 सिधौली में पार्षद प्रतिनिधि मोनू कांत के साथ भ्रमण किया क्षेत्र में पेयजल सड़क नाली खरंजा मरम्मत जैसे कामों के बारे में पार्षद प्रतिनिधि ने बताया मौके पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता जीएम जल को को विस्तारित क्षेत्र में प्राथमिकता पर विकास कार्यों के प्रस्ताव त्यार करने के निर्देश दिए।

घनश्यामपुरी वार्ड 58 में गंदा पानी आने की समस्या का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त घनश्याम पुरी क्षेत्र में पहुंचे वहां पर स्थानीय महिलाओं से नगर आयुक्त ने बातचीत की और पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा नई सीवर लाइन डालने के कारण पुरानी पेयजल लाइन में गंदे पानी आने की समस्या उत्पन्न हुई है इसके लिए अगले दो हफ्ते में नई पाइप लाइन डालकर इस क्षेत्र में गंदे पानी आने की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा मौके पर उन्होंने महाप्रबंधक जल को तत्काल इसे प्राथमिकता करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान माल गोदाम पर पहुंचे नगर आयुक्त ने सड़क किनारे लगे जाम देखकर भड़क गए। माल गोदाम पर बने नए फुटपाथ पर बैग जूते कपड़े ताला व अन्य विक्रेताओं के अतिक्रमण के कारण चौराहे पर जाम व सफ़ाई में अवरोध होने पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जमकर फटकार लगाते हुए ₹15000 का जुर्माना वसूला और मौके पर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को तत्काल ऐसे अवैध अतिक्रमण के  विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा अतिक्रमण व गंदगी कर शहर की छवि खराब करने वाले  लोगों के विरुद्ध नगर निगम सख्ती से कार्रवाई करेगा ऐसे लोगों की वजह से आम नागरिक स्कूल की छोटे-छोटे बच्चे जाम और गंदगी से परेशान हो रहे हैं

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सीटीओ अशोक सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह टीएस राजकिशोर कमाल स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »