NEW English Version

भारत एकादश ने इंडिया अलेवन को हराकर जीता मैच

वाराणसी ; वाराणसी संसदीय क्षेत्र में हो रही खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी व  उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से जय नारायण इंटर कॉलेज, रामापुरा, वाराणसी के मैदन पर भारत एकादश बनाम इण्डिया अलेवन के बीच खेला गया, मैच 20-20 बीस ओवर का खेला गया। जिसमें इंडिया अलेवन ने टॉस जीतकर भारत एकादश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 177 रन बनाएं। भारत एकादश की ओर से दिव्यांग क्रिकेटर श्याम सुंदर ने 9 चौकों की मदद से 49 बाल खेलकर 62 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। इंडिया अलेवन की ओर से बोलिंग करते हुए राजकुमार ने 5 ओवरों में 20 रन खर्च करके 3 विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए इंडिया अलेवन 12 ओवर में ही केवल 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंडिया अलेवन की ओर से रमेश ने 11 बालों में 4 चौकों की मदद से 19 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। भारत एकादश की ओर से शानदार बोलिंग करते हुए बृजेश ने 4 ओवरों में 12 रन खर्च करके 4 विकेट लिए। भारत एकादश के श्याम सुंदर को उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण वाराणसी राम प्रकाश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। अमूल उपाध्याय ने शानदार कंमेंट्री का नजारा पेश किया।

उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजय चौरसिया ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त किया तथा टास कराकर मैच का  शुभारंभ किया। राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने प्रशासन के इस उत्तम पहल के लिए समस्त दिव्यांगों की ओर से धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोवैज्ञानिक डॉ तुलसीदास व डॉ मनोज तिवारी, हेमंत जी, प्रदीप राजभर, प्रदीप सोनी, नीतू पाण्डेय, सुबोध राय, दरोगा यादव व अन्य उपस्थित रहें। डॉ. मनोज तिवारी 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »