NEW English Version

त्यौहारों पर पुख्ता सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर हुआ मंथन-जल्द व्यवस्थित दिखेगें ई रिक्शा-नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को अव्यवस्थित ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही के दिये निर्देश

अलीगढ़ : नगरीय क्षेत्र में अव्यस्थित ई रिक्शों के चैराहों पर खड़े होने के कारण आम नागरिकों को जाम जैसी परेशानी से निज़ात दिलाने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शनिवार सुबह नगर निगम सेवाभवन कार्यालय में एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम के साथ मंथन किया। नगर आयुक्त ने ई रिक्शा के निर्धारित पार्किग पाइंट के अतिरिक्त चैराहों पर ई रिक्शों के खड़े होने पर ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाई के सम्बन्ध में पूछा। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से इस ज्वलंत समस्या का स्थाई समाधान कराये जाने के निर्देश दिये और साथ ही दीपावली के बाद निर्धारित रूट के विपरीत चलने, चौराहो पर अव्यस्थित ढ़ग से ई रिक्शा के खड़े होने वाले वाले चालकों के विरूद्ध ट्रैफिक विभाग के सहयोग से अभियान चलाकर ई रिक्शा जब्त करने की सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुये अपर नगर आयुक्त-2/नोडल अधिकारी(सेफ सिटी) ऋतु पूनिया को सर्वोच्च प्राथमिकता पर इस योजना से अगले 15 दिनों में नगरीय क्षेत्र के सभी आपर्टमेंट, आवासीय कालोनी कॉलोनी मुख्य बाज़ार में लगे सीसीटीवी कैमरों को अभियान चलाकर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से इंटीग्रेटेड कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि  नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त सर्वे के उपरांत 12 रुट व 27 स्टैंड बनाये गए है जिसमें गाँधी पार्क से हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा होते हुये आगरा रोड, सासनी गेट चौराहा से मथुरा रोड़, सासनी गेट चौराहा से भुजपुरा रोड़ होते हुये खैर रोड़ तक आना-जाना ।

कबरकुत्ता से रसलगंज चौकी, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बन्नादेवी से सारसौल चौराहा होते हुये महरावल तक आना-जाना । गाँधी पार्क से दुबे का पड़ाव, अचल ताल तिराहा, छर्रा अड्डा पुल होते हुये नौरंगाबाद, एटा चुंगी चौराहा से धनीपुर मण्डी होते हुये बौनेर कट तक आना-जाना ।  बरछी बहादुर से सुभाष चौक, कन्ट्रोल रुम, तस्वीर महल, कलैक्ट्रेट शमशाद मार्केट चौराहा, जमालपुर से अनूपशहर रोड़ होते हुये एफ०एम० टावर से महेशपुर तिराहा तक आना-जाना रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, लाल डिग्गी, ए०एम०यू० सर्किल, दोदपुर चौराहा होते हुये मेडिकल कॉलेज तक आना-जाना।

 रेलवे स्टेशन से लाल डिग्गी, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज मैरिस रोड़, केला नगर चौराहा, क्वार्सी फार्म होते हुये क्वार्सी चौराहे तक आना-जाना।  रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा रोड़, मीनाक्षी पुल के नीचे होते हुये छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, एटा चुंगी धनीपुर मण्डी होते हुये बोनेर कट तक आना-जाना। खेरेश्वर से नादा पुल, सारसौल से बरौला पुल पर होते हुये एफ०एम० टॉवर तक आना-जाना।

क्वार्सी से कयामपुर मोड, एटा चुंगी होते हुये कमालपुर रोड़ तक आना-जाना।

क्वार्सी से जीवनगढ़ से महेशपुर फाटक होते हुये कमालपुर रोड़ तक आना-जाना। क्वार्सी से रोड़, पी०ए०सी०, देवसैनी होते हुये जवां रोड़ तक आना-जाना। नादा पुल से देहली गेट, हड्डी गोदाम, भुजपुरा रोड़, सासनी गेट, लोधी बिहार, ए०डी०ए० कॉलोनी होते हुये मन्दिर के नगला तक आना-जाना।

उन्होंने ई रिक्शा 27 स्टैंड के बारे में बताया कि बरछी बहादुर स्टेशन रोड़ के सामने । सासनी गेट मूकबधिर स्कूल से पहले। डॉ० अन्जुला भार्गव के पास बगीची वाली जगह । मथुरा रोड़ महेश्वरी इण्टर कॉलिज के आगे मन्दिर के पास । एटा चुंगी चौराहा से आगे भुस की दुकान के सामने आगरा रोड़ स्थित विनायक रेस्टोरेण्ट के पास आगरा रोड़ केनरा बैंक के सामने गांधी पार्क की दीवार के सहारे। कठपुला पुल के नीचे बाई ओर  मालवीय पुस्तकालय के निकट शौचालय के पास । कठपुला से नीचे रिलायंस ट्रेन्ड्स शोरुम के पास ।सारसौल चौराहे से पहले जीवन ज्योति हॉस्पीटल के पास सारसौल चौराहे से आगे आर०टी०ओ० कार्यालय के पास सारसौल चौराहे से आगे ई-चार्जिंग स्टेशन के पास सारसौल चौराहे से आगे धर्मकांटा के सामने सारसौल चौराहे से बाई ओर खैर रोड़ पर श्री जयवीर सिंह के गैस्ट हाऊस के नादा पुल चौराहा पर उमेश ऑटोमोबाइल के सामने एटा चुंगी चौराहा विकास नगर लिंक मार्ग के पास कमिश्नरी रोड़ स्थित शौचालय के पास  क्वार्सी चौराहे से पहले दीनदयाल अस्पताल के गेट से पहले क्वार्सी चौराहे से आगे कृष्णा पेराडाईज के पास । क्वार्सी चौराहे से पहले दाई ओर विजडम पब्लिक स्कूल के पास ।क्वार्सी चौराहे से आगे कयामपुर रोड़ पर चौराहे से 100 मीटर आगे । शमशाद मार्केट सब्जी मण्डी के पास भमौला रोड़ । जमालपुर ओवर ब्रिज के नीचे ।ए०एम०यू० सर्किल चौराहा से श्री ख्वाजा हलीम के आवास के सामने । मेडिकल कॉलेज मैन गेट की ओर है।

नगर आयुक्त ने कहा *अलीगढ़ में जाम और ट्रैफिक की व्यवस्था को बाधित करने वाले ई-रिक्शा चालकों को चिन्हित किया जा रहा है चौराहा पर अवस्थित ढंग से खड़े होने वाले ई-रिक्शा को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ट्रैफिक पुलिस द्वारा देखा जा रहा है आने वाले दिनों में ऐसे ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की*

बैठक में अपन नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »